Preity Zinta का इस एक्ट्रेस ने चुराया बॉयफ्रेंड, फिर उससे रचाई शादी, कहा- 'मेरी वजह से उनका ब्रेकअप...'
Preity Zinta Suchitra Pillai: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस ने 'फैशन', 'लागा चुनरी में दाग' और दिल चाहता है में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन एक वक्त था जब सुचित्रा पर आरोप था कि उन्होंने प्रीति जिंटा का बॉयफ्रें चुराया है। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
बता दें कि, प्रीति जिंटा एक समय पर लार्स केल्डसन के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन एक्ट्रेस से अलग होने के बाद लार्स ने सुचित्रा को डेट किया और फिर उन्हीं से शादी कर ली। जिसकी वजह से सुचित्रा पर आरोप लगा कि उनकी वजह से प्रीति जिंटा का रिश्ता टूटा था। यहां तक कि उन्हें 'ब्वॉयफ्रेंड स्नैचर' का भी टैग दिया गया।

अब सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान सालों बाद सुचित्रा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि, 'मैं खुद को बॉयफ्रेंड चुराने वाला नहीं मानती हूं क्योंकि जो भी मेरे बारे में बातें फैलाई गई थी ये सब कुछ अफवाह थी। मैं कभी भी लार्स और प्रीति के रिलेशनशिप के बीच में नहीं आई।'
सुचित्रा ने आगे कहा कि, 'प्रीति और मैं कभी दोस्त नहीं थे, हम बस एक-दूसरे को जानते थे क्योंकि हमारा एक कॉमन दोस्त था। लार्स और प्रीति ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन उनके पर्सनल कारणों की वजह से ब्रेकअप हुआ था। जब दोनों अलग हो गए थे जब मेरी लार्स से मुलाकात हुई थी और यही सच है।'
हालांकि ये कोई पहली बार नहीं था जब सुचित्रा पर ब्वॉयफ्रेंड स्नैचर का आरोप लगा था। जब वह एंड्रयू कॉइन को डेट करने लगी थीं जब भी ये अफवाह फैलाई गई थी कि एक्ट्रेस की वजह एंड्रयू कॉइन का तलाक हुआ था। हालांकि सुचित्रा के मुताबिक ये सबकुछ झूठ है और उन्होंने किसी का बॉयफ्रेंड नहीं चुराया था।
बता दें कि, सुचित्रा और लार्स ने साल 2005 में शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अन्निका केजेल्डसन है। एक्ट्रेस आए दिन अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। जहां तक प्रीति जिंटा का सवाल है, उन्होंने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की और 2021 में सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों जिया और जय का स्वागत किया। एक्ट्रेस शादी के बाद विदेश में शिफ्ट हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications