20 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं 'चंटु-बंटु', इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
फिल्म स्टाइल के स्टार्स साहिल खान और शरमन जोशी की जोड़ी अब 20 साल बाद फिर से आ रही है। इन दोनों की केमेस्ट्री ऑडियंस को देखने को मिलेगी।
Sharman Joshi Sahil Khan: साल 2001 में रिलीज हुई शरमन जोशी और साहिल खान की फिल्म 'स्टाइल' को फैंस का खूब प्यार मिला । खासतौर से युवाओं ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। फिल्म में शरमन और साहिल की जोड़ी ने उस वक्त लोगों को खूब एंटरटेन किया था। अब 20 साल बाद फैंस को दोनों सितारों की मस्ती एकसाथ स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।
20 साल बाद फिर आ रहे हैं शरमन जोशी और साहिल खान
खबर आ रही है कि शरमन जोशी और साहिल खान 20 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। दोनों बहुत जल्द एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन दोनों जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। अब ये खबर सामने आने के बाद फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

किस एक्ट्रेस की होगी एंट्री?
शरमन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, 'स्टाइल' उनकी पहली कमर्शियल हिट फिल्म थी। साहिल के साथ उनकी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के लिए डेब्यू एक्ट्रेस को मौका मिलेगा। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस का नाम रिवील नहीं किया गया।
क्या कर रहे हैं साहिल खान?
बता दें कि, साहिल खान ने फिल्म 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी किस्मत बिजनेस में आजमाई और फिल्मों से दूरी बनाकर एक्टर एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। जिसका सबूत उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications