Stree 2 Teaser: फिल्म 'स्त्री 2' के धमाकेदार टीजर रिलीज, लौट आया चंदेरी का वो खौफ
Stree 2 Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है।
फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर रिलीज
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर आज यानी 25 जून 2024 को रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। महज 1 मिनट के इस टीजर से इतना साफ हो चुका है कि इस बार 'स्त्री' और ज्यादा खतरनाक दिखने वाली है।

सस्पेंस और डर से भरा हुआ है टीजर
फिल्म के टीजर में भरपूर सस्पेंस और डर देखने को मिल रहा है। टीजर में शुरुआत में ही दिखाया गया है कि पिछली बार की तरह इस फिल्म में 'ओ स्त्री कल आना' नहीं बल्कि 'ओ स्त्री रक्षा करना' पर जोर दिया गया है। ऐसे में कहानी में ट्विस्ट दिखने वाला है।
टीजर में नजर आया 'स्त्री' का खौफनाक रूप
'स्त्री' का जो नजारा इस टीजर में दिखाया गया है, वो इस बार काफी खतरनाक नजर आ रहा है। इस टीजर को मेडॉक फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वहीं इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखआ गया है- इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक।
15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'स्त्री 2' आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे।
हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म
इस फिल्म को दिनेश विजान के मैडडॉक फिल्म ने प्रोड्यूस किया है, जो उनके हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स फिल्मों का हिस्सा है। आपको बता दें कि इसके पहले दिनेश विजान 'स्त्री', 'रूही', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications