Stree 2 BO Collection: बजट से 5 गुना ज्यादा 'स्त्री 2' ने कर ली कमाई, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Stree 2 Box Office collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ़्ते में शानदार प्रदर्शन किया है। आठ दिन के हफ्ते में इसने 294 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है। फिल्म ने अकेले गुरुवार को 16.8 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

'सैकनिल्क' के अनुसार, 'स्त्री 2' ने अपने नौवें दिन 16.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसके बाद इसका कुल कलेक्शन 308.15 करोड़ रुपये हो गया। सिनेमाघरों में स्त्री 2 की ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत थी।

Stree 2 box office

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी अभिनीत, वरुण धवन और तमन्ना भाटिया की विशेष उपस्थिति वाली स्त्री 2, पठान, जवान, गदर 2 और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। 'स्त्री 2' ने कई क्षेत्रों में इन फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है, खासकर हिंदी बेल्ट में। इसने बिहार को छोड़कर साउथ और ईस्ट इंडिया में भी 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि स्त्री 2 ने 'खेल-खेल में' और 'वेदा' को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने वाली है।

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री हिट साबित हुई थी। वहीं 6 साल बाद आया 'स्त्री' का सीक्वल तो ब्लॉकबस्टर साबित हो गया है। 'स्त्री 2' का बजट सिर्फ 60 करोड़ है। फिल्म ने अपने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई कर ली है और अभी फिल्म का सिर्फ नौवा दिन ही है। फिल्म आने वाले दिनों में और भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।

बता दें कि 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है।

बताते चलें कि 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने में स्त्री 2 को ज्यादा वक्त नहीं लगा। फिल्म ने केवल सात ही दिनों में 289.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया और फिर जैसे ही आठवां दिन आया फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने आठवें दिन 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+