Stree 2 BO Collection: रक्षाबंधन पर 'स्त्री 2' ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, 5 दिन में ही इतने करोड़ की हुई कमाई
Stree 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हर तरफ इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। इस फिल्म ने रिलीज होने के 5 दिन में ही कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं जिसके बारे में कोई सोच ही नहीं सकता था।
'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साल 2024 में अब तक रिलीज हुईं फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'स्त्री 2' ने पहले ही दिन 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब ये फिल्म 5 दिनों में ही 200 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।

5 दिनों में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'स्त्री 2' ने 5 दिनों में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। हालांकि ये फिल्म इतनी जल्दी इतना बड़ा कलेक्शन कर लेगी ये किसी ने नहीं सोचा था। फिल्म ने गत 19 अगस्त 2024 (सोमवार) रक्षाबंधन के खास मौके पर भी काफी अच्छी कमाई की है।
फिल्म 'स्त्री 2' ने 5 दिनों में की इतनी कमाई
-'स्त्री 2' ने 5 दिनों में कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 5वें दिन 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में मूवी ने 228.45 करोड़ रुपए की कुल कमाई कर ली है।
-फिल्म ने पहले दिन प्रिव्यू समेत 60.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 31.4 करोड़, तीसरे दिन 43.85 करोड़, चौथे दिन 55.9 करोड़ और पांचवें दिन 37 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
-वीकेंड और राखी की छुट्टी का स्त्री 2 को बहुत फायदा मिला है। वर्ल्डवाइड भी 'स्त्री 2' शानदार कलेक्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
-फिल्म 'स्त्री 2' के साथ गत 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' मूवीज भी रिलीज हुई थीं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई हैं। फिल्म 'खेल खेल में' ने अब तक 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है जबकि फिल्म 'वेदा' ने भी 15.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।












Click it and Unblock the Notifications