Stolen Teaser Out: नहीं देखी होगी ऐसी खतरनाक फिल्म, अभिषेक बनर्जी की 'स्टोलन' का धुआंधार टीजर रिलीज
Stolen Teaser Out: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अभिषेक बनर्जी अब एक बार फिर आपको जमकर एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। उनकी क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'स्टोलन' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
26 मई 2025 को रिलीज हुआ 'स्टोलन' का टीजर
इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी के साथ हरीश खन्ना भी दिखाई देंगे। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म मेकर्स ने आज यानी 26 मई 2025 को फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है।

लोगों को पसंद आया फिल्म का टीजर
जानकारी के अनुसार वेनिस फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ था, जहां दर्शकों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन दिया था। अनुराग कश्यप और किरण राव जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स की ये फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। वहीं फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।
राजस्थान से जुड़ी है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी राजस्थान से जुड़ी हुई है। टीजर में दिखाया गया है कि दो आधुनिक सोच वाले भाई, राजस्थान के एक गांव के रेलवे स्टेशन पर गरीब मां के बच्चे का अपहरण होते हुए देखते हैं। ऐसे में दोनों भाई इस मां की मदद करने और बच्चे को ढूंढने का काम शुरू करते हैं। लेकिन उनकी ये नेक सोच जोखिम और खौफ से भरी एक डरावने हादसे में बदल जाती है।
फिल्म 'स्टोलन' की स्टार कास्ट और उनकी एक्टिंग
-इस फिल्म के डायरेक्टर करण तेजपाल हैं। ये फिल्म एक नई हिंदी ओरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर कहानी को पेश करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुराग कश्यप, किरण राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवानी इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं।
-फिल्म की कहानी इसके डायरेक्टर करण तेजपाल ने स्वप्निल सालकार-अगड़बम और गौरव ढींगरा के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म के टीजर में अभिषेक बनर्जी और हरीश खन्ना का दमदार अंदाज देखने का मिल रहा है। उनके साथ फिल्म में मिया मैल्जर, साहिदुर्रहमान और शुभम भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
कब और कहां रिलीज होगी 'स्टोलन'
जानकारी के अनुसार फिल्म 'स्टोलन' का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 4 जून 2025 को होगा। इसे दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि इस शानदार फिल्म को देखने के लिए आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
फिल्म फेस्टिवल्स में मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स
-फिल्म 'स्टोलन' को वेनिस फिल्म फेस्टिवल के साथ साथ बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। वहां इसे बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मि चुका है। इसके अलावा जापान के स्किप सिटी इंटरनेशनल डी-सिनेमा फेस्टिवल में इसे बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार भी मिला था।
-इसके अलावा ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल में भी 'स्टोलन' को खूब तारीफ मिली थी। भारत में इस फिल्म का प्रीमियर जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और बाद में इसे 28वें केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications