'शादीशुदा मर्द के साथ..' हेमा मालिनी के बारे में श्रीदेवी ने बोली थी बड़ी बात, 'ड्रीमगर्ल' को लेकर मचा था बवाल
Hema Malini Affair: फैंस की फेवरेट 'ड्रीमगर्ल' हेमा मालिनी बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। बेटी का रिश्ता टूटने के बाद हर मां की तरह हेमा भी परेशान दिखीं। हालांकि मीडिया के सामने बेटी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर एक हिंट भी उन्होंने दिया। मगर इस बीच शादी के बाद बेटियों की अकेली परवरिश करने वाली हेमा को लेकर फैंस कयास लगाने लगे कि उनकी बेटी भी मां की ही राह पर चलेगी।
आसान नहीं रही हेमा की जिंदगी
हेमा मालिनी की जिंदगी में बेहद उतार चढ़ाव आए। रील लाइफ में हमेशा खुश और बिंदास दिखने का मतलब जरूरी नहीं है कि रीयल जिंदगी में भी ऐसा ही हो। हेमा ने धर्मेंद्र संग शादी रचाई थी। मगर दोनों बेटियों का पालन पोषण उन्होंने अकेले ही किया। हेमा ने अपनी बेटियों निशा और ईशा को अकेले ही बड़ा किया। एक दफा ऐसा भी था कि धर्मेंद्र से अफेयर के समय हेमा को काफी कुछ सुनना प़ड़ा था।

अपनी ही दोस्त ने बोली ये बात
बेबाकी से अपनी राय रखने वाली श्रीदेवी ने एक दफा हेमा मालिनी के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी चर्चा जोरों-शोरों से होने लगी थी। दिवंगत एक्ट्रेस के इस बयान ने बवाल मचाकर रख दिया था। दरअसल, एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने हेमा मालिनी की निजी जिंदगी को लेकर बयान दिया था।
श्रीदेवी के बयान से मचा बवाल
श्रीदेवी और हेमा मालिनी अच्छे दोस्त थे। ऐसे में हेमा मालिनी के रिलेशनशिप को लेकर एक दफा श्रीदेवी से बात की गई। एक्ट्रेस से पहले से शादीशुदा धर्मेंद्र संग हेमा के अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने वही बेबाक अंदाज में बात रखी। श्रीदेवी ने कहा कि पहले से शादीशुदा मर्दों संग अफेयर करना उनकी चॉइस में नहीं है।
'शादीशुदा मर्दों संग...'
श्रीदेवी ने आगे कहा कि वे कभी भी किसी शादीशुदा मर्द संग अफेयर नहीं रख सकतीं। उन्होंने ये भी कहा कि ये बेहद गलत धारणा है कि साउथ में दूसरी पत्नी रखना या फिर किसी शादीशुदा संग अफेयर एकदम आम बात है। दक्षिण में तो लोग ज्यादा रूढ़िवादी हैं।












Click it and Unblock the Notifications