'गलत तरीके से छुआ, बेडरूम में बुलाकर....', श्रीलेखा मित्रा ने फेमस मलयालम फिल्ममेकर पर लगाए गंभीर आरोप
Sreelekha Mitra Accused Malyalam Director: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में एक मलयालम एक्ट्रेस ने एक्टर दिलीप पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद जस्टिस हेमा कमिटी की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर कई बातें सामने आई थीं।
बंगाली एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
वहीं अब बंगाली इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ने एक मलयालम डायरेक्टर रंजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बंगाली इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने मलयालम डायरेक्टर रंजीत को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि रंजीत ने एक बार उन्हें अपने बेडरूम में बुलाया था और उन्हें गलत तरीके से छूआ था।

एक्ट्रेस के साथ ऑडीशन के दौरान की गंदी हरकत
श्रीलेखा मित्रा ने बताया था कि वह डायरेक्टर की इस हरकत से काफी डर गई थीं और उनसे माफी मांगते हुए बेडरूम से बाहर आ गई थीं। श्रीलेखा ने बताया की ये घटना साल 2009 की है जब वह फिल्म पालेरी माणिक्यम: ओरु पथिरकोलापथकाथिन्ते कथा (Paleri Manikyam: Oru Pathirakolapathakathinte Katha) के ऑडिशन के लिए पहुंची थीं। अब श्रीलेखा ने 15 साल बाद उस घटना को लेकर लोगों के सामने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
श्रीलेखा मित्रा ने रंजीत पर लगाए गंभीर आरोप
श्रीलेखा मित्रा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मलयालम फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रंजीत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक श्रीलेखा ने कहा है- फिल्ममेकर ने मुझे अपने बेडरूम में बुलाया था। बेडरूम में अंधेरा था और एक बालकनी थी और बातचीत के दौरान उन्होंने मेरी चूड़ियों को छुआ और ऐसा दिखावा किया जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं है। मैं इससे थोड़ी अनकन्फर्टेबल हो गई थी, लेकिन मैंने बातचीत जारी रखने की कोशिश की थी।
'मेरी गर्दन को सहलाना शुरू किया था'
श्रीलेखा ने आगे बताया- ये सब देखकर मैं कोई रिएक्शन नहीं दे पा रही थी। उन्होंने मेरी गर्दन को सहलाना शुरू कर दिया था और मेरे शरीर को भी छूआ था जो कि मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। आखिरकार उनसे मैंने माफी मांगी और कमरे से बाहर निकल गई। ये सब मेरे लिए ट्रॉमैटिक था और मैं इस घटना को अभी तक किसी के साथ शेयर नहीं कर पाई थी।
'इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हैं'
श्रीलेखा ने बताया- इस घटना के बाद मैं बहुत डर गई थी। डर के मारे मैं होटल में ही रह रही थी। मैं सोच रही थी कि अगर 10 लोग आकर मेरा दरवाजा खटखटाएंगे तो क्या होगा। मैं सुबह होने का इंतजार कर रही थी। ये चौंकाने वाला नहीं था, लेकिन मुझे पता है कि फिल्म इंडस्ट्री में ये सब बड़े पैमाने पर कैसे काम करता है। इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हैं।
रंजीत ने खारिज किए श्रीलेखा के आरोप
-वहीं बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा के आरोपों पर फिल्ममेकर रंजीत ने भी अपना जवाब दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
-इस मामले में रंजीत ने कहा- फिल्म प्रोड्यूसर शंकर रामकृष्णन और अन्य लोग घर पर मौजूद थे। कथित घटना घटी ही नहीं थी। श्रीलेखा मित्रा का ऑडीशन ठीक नहीं था और उन्हें इसकी सूचना दे दी गई थी।
-रंजीत ने कहा- इस समय इस विवाद को खड़ा करने के पीछे कोई एजेंडा हो सकता है। अगर श्रीलेखा कोई कानूनी कदम उठाती है, तो उसका उसी तरीके से जवाब दिया जाएगा।
-
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO












Click it and Unblock the Notifications