'थूक' विवाद के बीच राखी सावंत ने किया शाहरुख खान का सपोर्ट, एक्‍ट्रेस का तर्क सुन लोग कर रहे तारीफ, Video

मुंबई, 08 फरवरी। लता मंगेशकर के अंतिम संस्‍कार से पहले शाहरुख खान ने उनके शव के सामने दुआ पढ़ने के बाद फूंक मारी तो कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्‍होंने थूंका। इसके बाद शाहरुख खान के पक्ष में कई लोग आए जिसमें सबसे पहले एक्‍ट्रेस और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर शाहरुख पर ऐसा आरोप लगाने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं अब राखी सावंत ने शाहरुख खान का पक्ष लेते हुए ऐसे तर्क दिए कि लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

राखी काफी गुस्‍से में नजर आईं

राखी काफी गुस्‍से में नजर आईं

बिग बॉस 15 फेम राखी सावंत ने शाहरुख खान पर हो रहे इन हमलों पर निराशा व्यक्त की। सोमवार को, पापराज़ी ने जब उनसे लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल शाहरुख खान को लेकर उठे विवाद पर जब सवाल किया तो राखी काफी गुस्‍से में नजर आईं। उन्‍होंने वहां मौजूद कैमरापर्सन से जो कहा उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आप लोग कर रहे हैं उस पर शर्म आनी चाहिए

आप लोग कर रहे हैं उस पर शर्म आनी चाहिए

राखी सावंत ने कहा जो आप लोग कर रहे हैं, उन्‍हें थोड़ी सी शर्म आनी चाहिए, छी। वो वहां पे जाके, दुआ पढे, दुआ पढ़ने के बाद फुकते हैं जो उन्‍होंने किया। आप लोग जो कर रहे हैं, ये गलत बात है। कोई थूका वूका नहीं है। वह वहां प्रार्थना करने और उसे उनकी आत्‍मा की शांति के लिए दुआ करने गए थे।

राखी सावंत ने शाहरुख के फूंकने पर दिया ये तर्क

राखी सावंत ने शाहरुख के फूंकने पर दिया ये तर्क

राखी ने कहा, "वो एक हस्‍ती है, एक लीजेंड हैं। नमाज पढ़ने के बाद फूका जाता है जिसका मतलब है दुआ कबूल हुई और उनको जन्नत में जगह मिली है। तो ये सब गलत मत फैलाओ। शर्म करो। बहुत गलत बात है। जियो और जीने दो। बड़े बड़े सेलेब्रिटीज फ्यूनरल पे गए हैं तो थोड़ा सा शर्म करो भाई।

लोगों ने राखी के तर्क और स्टैंड की तारीफ की

फैंस ने इस में राखी के स्टैंड की तारीफ की। एक यूजर ने कहा अकल वाली बात कर दी है। दूसरे ने लिखा तार्किक प्रतिक्रिया दी है। वहीं एक यूजर ने लिखा राखी मैम जो कह रही है वह बिल्कुल सही है," एक और जोड़ा।

उर्मिला मांतोडर ने इस मुद्दे पर जमकर लगाई थी लताड़

उर्मिला मांतोडर ने इस मुद्दे पर जमकर लगाई थी लताड़

वहीं उर्मिला मांतोडकर ने सोमवार को इस मुद्दे पर कहा था ये समाज के लोग इतने बिगड़ गए हैं कि हमें लगने लगता है कि प्रार्थना करना थूकना है। आप एक ऐसे अभिनेता की बात कर रहे हैं जिसने विभिन्न इंटरनेशनल प्‍लेटफार्म पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। राजनीति इतने निचले स्तर पर पहुंच गई है और यह वास्तव में दुखद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+