Special Ops 2 Review: थ्रिल और रोमांच से भरी हुई है नीरज पांडे की सीरीज, के के मेनन, ताहिर संग करण का कमाल
Special Ops 2 Review In Hindi: नीरज पांडे वो डायरेक्टर जो अपनी फिल्मों और सीरीज से दर्शकों को कनवेंस करता है। इसी तरह साल 2020 में उन्होंने स्पेशल ऑप्स नाम की सीरीज की शुरुआत की। जो कोविड के पहले आई लेकिन छा गई। दर्शकों ने जिसे खूब देखा और सराहा। अब इसी का दूसरा पार्ट यानी स्पेशल ऑप्स 2 वो आ गया है। इसमें नीरज ने फिर रॉ की दुनिया सजोई है। इस बार की लड़ाई इंसान के साथ-साथ टेक्नोलॉजी से है। हिम्मत सिंह और उसकी टीम इससे जीत पाती है या नहीं? पूरा संसार इसी पर रचा और बसा है।

स्पेशल ऑप्स 2 की शुरुआत भारतीय के साइंस्टिस्ट डॉ. पीयूष भार्गव की किडनैपिंग से होती है। जिस पल उनकी किडनैपिंग होती है, उसी पल भारत में एक टॉप खुफिया आधिकारी की हत्या भी हो जाती है। जिसे उसका ही गार्ड गोली मार देता है। इसके बाद कहानी में एंट्री होती है हिम्मत सिंह की। जिसे आनन फानन में मीटिंग में बुलाया जाता है और पूरा केस उसे सौंपा जाता है। हिम्मत के पास डॉ. भार्गव को वापस लाने की जिम्मेदारी है। साथ ही उसे भारत में आने वाले संकट को भी बचाना है। लेकिन इस बार भारत में जो संकट है वो साइबर संकट है। जिसने डॉ. भार्गव को किडनैप किया है वो भारत पर साइबर अटैक कर पूरा डाटा चाइना और अमेरिका को बेचना चाहता है। अब पूरा खेल डॉ. पीयूष भार्गव की वापसी और दुश्मन को मारने पर टिका हुआ है। ये मोटा माटी सीरीज की कहानी है। नीरज पांडे की इस सीरीज की खासियत ये है कि पहले ही एपिसोड से कहानी पेस पकड़ लेती है। बिना वक्त जाया किए ये कहानी को आगे बढ़ाती है। साथ ही दिखाती है कि कहानी बिना लंबी खींचे कैसे सीरीज में थ्रिल और रोमांच पैदा किया जाता है।
सीरीज में के के मेनन, करण टैकर, सैयामी खेर, मुजम्मिल इब्राहिम, शिखा तलसानिया, विनय पाठक, परमीत सेठी, ताहिर राज भसीन, प्रकाश और कालीप्रसाद मुखर्जी हैं। इन सभी ने अपने अपने किरदार को अच्छे से समझा है और निभाया है। इस बार के के मेनन का अलग अवतार देखने को मिला है। जितना बड़ा संकट है, वो उसे किस तरह से टैकल करते हैं। ये देखने लायक है। जबकि उनके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है। करण टैकर को सीरीज के इस सीजन में अच्छा स्क्रीनस्पेस मिला है। जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया है। ताहिर राज भसीन विलन हैं, वो पूरी सीरीज में अपने किरदार से कनवेंस करते हुए नजर आते हैं। बाकी सभी एक्टर्स का काम भी अच्छा है।
इस बार सीरीज को नीरज ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। सीरीज 7 एपिसोड की है। इसे उन्होंने इतनी कसावट के साथ लिखा है कि आप बिंज वॉच किए बिना उठ नहीं पाएंगे। ये थ्रिल और एक्शन सीरीज है। लेकिन इसमें एक्शन उतना ही डाला गया है जैसे आप आटे में नमक मिलाते हैं। नीरज ने कहानी से ही थ्रिल पैदा किया है। जबरदस्ती का एक्शन डाल इसे रोमांचक बनाने की कोशिश नहीं की है।
स्पेशल ऑप्स 2 एक ऐसी सीरीज है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। उन्हें ये सीरीज बिल्कुल भी निराश नहीं करती है। उनका इंतजार इस सीरीज को पूरा देखने के बाद पूरा हो जाएगा। सीरीज में कुछ जगह ऐसे मोमेंट्स हैं जहां पर आप थोड़ा स्क्रीन से नजर हटाते हैं। बाकी पूरी सीरीज में आप खुद को तृप्त पाते हैं। इस सीरीज को लेकर मेरी बात यहीं तक, आप भी ये सीरीज देखें और अपनी राय बनाएं।
सीरीज रिव्यू- स्पेशल ऑप्स 2
डायरेक्टर- नीरज पांडे
कास्ट- के के मेनन, करण टैकर, ताहिर राज भसीन, सैयमी खेर, प्रकाश राज
रेटिंग्स- 3 स्टार्स












Click it and Unblock the Notifications