'बच्चन परिवार में कुछ भी सही नहीं है', सपा नेता अमर सिंह ने जया और ऐश्वर्या को लेकर किए थे चौंकाने वाले खुलासे
Amar Singh On Bachchan Family: पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार सुर्खियों में छाया हुआ है। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक होने वाला है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा था कि बच्चन परिवार ने अपनी बहू ऐश्वर्या से दूरी बना ली है और एक्ट्रेस अब 'जलसा' में नहीं रहती हैं।
ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन
इसी बीच कुछ ऐसे सबूत भी सामने आए जिसने इन अफवाहों पर रोक लगाई। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कुछ तस्वीरों में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन के साथ पार्टी करते नजर आए। इन तस्वीरों में सभी लोग हंसते मुस्कुराते नजर आ रहे थे।

बच्चन परिवार के करीबी थे अमर सिंह
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता अमर सिंह बच्चन परिवार के काफी करीबी थे। उनका बच्चन परिवार में आना जाना लगा रहता था। ऐसे में वह इस परिवार के बारे में काफी कुछ जानकारी रखते थे और एक समय पर उन्होंने बच्चन फैमिली को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे।
अमर सिंह ने इंटरव्यू में किया था चौंकाने वाला खुलासा
अमर सिंह ने साल 2017 में दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बच्चन परिवार के कई राज खोले थे। अमर सिंह ने उस इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ बच्चन कुछ पर्सनल कारणों के चलते अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ नहीं रहते हैं। अमर सिंह ने कहा था- जया बच्चन 'जलसा' में रहती हैं और अमिताभ बच्चन 'प्रतीक्षा' बंगले में रहते हैं।
'अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय परिवार से अलग रहते हैं'
आपको बता दें कि पिछले साल ही अमिताभ बच्चन ने अपना प्रतीक्षा बंगला अपनी लाडली बेटी श्वेता नंदा को गिफ्ट में दे दिया है। उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी परिवार से अलग रहते हैं। ऐश्वर्या राय को अपने सास-ससुर के साथ रहना पसंद नहीं है। अमर सिंह ने कहा था कि बच्चन परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
'जया बच्चन सास-ससुर के साथ बुरा बर्ताव करती थीं'
अमर सिंह ने इंटरव्यू में बताया था- जया बच्चन अपने सास-ससुर के साथ बहुत बुरा बर्ताव करती थीं। अमिताभ बच्चन के सामने भी वह उनके माता-पिता का अपमान करती थीं। ये अमिताभ बच्चन को पसंद नहीं आता था। अमिताभ बच्चन ने इस बात से तंग आकर ही जया बच्चन के साथ एक ही घर में रहना छोड़ दिया था।
'आज के श्रवण कुमार हैं अमिताभ बच्चन'
अमर सिंह ने कहा था- अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन को अलग से जलसा में रहने के लिए कह दिया था। वहीं वह प्रतिक्षा में अपने पैरेंट्स के साथ रहते थे। वहीं अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा था कि वह आज के श्रवण कुमार हैं।
अमर सिंह पर लगा था अमिताभ बच्चन की शादी तोड़ने का आरोप
अमर सिंह ने कहा था कि अमिताभ बच्चन ने आज भी अपने कमरे में पैरेंट्स की किताबें, चश्में और कपड़े संभाल कर रखे हैं और उन चीजों को रोज सुबह उठकर निहारते हैं और प्रणाम करते हैं। आपको बता दें कि एक समय पर अमर सिंह पर ये आरोप लगे थे कि उन्होंने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को अलग करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने इस बाते से साफ इनकार किया था।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी
जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से लव मैरिज की है। दोनों ने साल 1973 में शादी की थी। अमिताभ बच्चन जहां उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, वहीं उनकी पत्नी जया भादुड़ी बंगाली हैं। लव मैरिज के बावजूद जया बच्चन की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार हो। वहीं अमिताभ बच्चन के पिता ने इस शादी को काफी सीक्रेट रखा था।












Click it and Unblock the Notifications