साउथ के इस फेमस स्टार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल में चल रहा इलाज, जानें कैसी है हालत
Naveen Polishetty Accident: तेलुगू फिल्मों के फेमस स्टार नवीन पोलिशेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामेन आ रही है। खबर है कि नवीन पोलिशेट्टी हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इस एक्सीडेंड में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनके हाथ और पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं।
नवीन पोलिशेट्टी का भयानक एक्सीडेंट
नवीन पोलिशेट्टी ने खुद अपने एक्सीडेंट के बारे में फैंस को बताया था। साथ ही गुजारिश की थी कि अपनी हेल्थ से जुड़ा कोई भी अपडेट वही देंगे और बाकी किसी रिपोर्ट या खबर पर विश्वास न करें। नवीन पोलिशेट्टी ने लोगों को ये भी बताया था कि अब उनकी हालत कैसी है और कितनी रिकवरी हो रही है।

इस समय काफी दर्द में हैं एक्टर
नवीन पोलिशेट्टी को आखिरी बार साउथ की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी' में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'छिछोरे' में भी काम किया था। फिलहाल एक्टर ने बताया है कि इस वक्त वह बहुत दर्द में हैं और उनकी हालत ठीक नहीं है।
नवीन पोलिशेट्टी को मल्टीपल फ्रैक्चर
34 वर्षीय एक्टर नवीन पोलिशेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बताते हुए लिखा है- दुर्भाग्य से मेरे हाथ में गंभीर मल्टिपल फ्रैक्चर हो गए हैं और मेरे पैर में भी चोट लगी है। मेरे लिए बहुत ही मुश्किल और दर्दभरा वक्त रहा है। मैं मेडिकल प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर काम कर रहा हूं ताकि पूरी तरह से ठीक हो सकूं और पूरी एनर्जी के साथ आपके लिए परफॉर्म कर सकूं। आपका प्यार, सहयोग और धैर्य ही इस वक्त मेरे लिए सबसे बड़ी दवा है।
ठीक होने में लगेंगे कुछ महीने
आपको बता दें कि नवीन पोलिशेट्टी ने लोगों को ये नहीं बतायाहै कि उन्हें ये चोट कब, कैसे और कहां लगी। एक्टर ने कहा कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में कुछ महीनों का समय लग सकता है, लेकिन उन्होंने अपना हौसला बनाए रखा है। वह जल्द ही काम पर लौटने की पूरी कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications