साउथ के फेमस एक्टर सरन राज की सड़क दुर्घटना में मौत, नशे में डूबे दूसरे हीरो ने बाइक को मारी टक्कर और फिर....

Saran Raj Passed Away: साउथ के फेमस एक्टर सरन राज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर है कि साउथ फिल्मों के एक दूसरे हीरो पलानियप्पन ने शराब के नशे में सरन राज की बाइक को अपनी कार से टक्कर मार दी थी।

saran raj

Saran Raj Passed Away: साउथ के फेमस एसिस्टेंट डायरेक्टर और एक्टर सरन राज की गत 8 जून की रात को एक भयावह कार दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर है कि सरन राज के साथ ये हादसा केके नगर में गत 8 जून की रात करीब 11.30 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ फिल्मों के एक दूसरे एक्टर पलानियप्पन ने सरन राज की बाइक में अपनी कार घुसा दी थी। इस भिड़ंत में दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। पलानियप्पन का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि सरन राज की मौके पर ही मौत हो गई थी।

फिल्म 'असुरन' में नजर आए थे सरन राज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलानियप्पन शराब के नशे में कार चला रहा था। आपको बता दें वेट्री मारन देश के प्रमुख फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। वहीं दिवंगत एक्टर सरन राज ने उनकी मशहूर फिल्म 'वडा चेन्नई' में उनके सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। सरन राज ने साउथ की फेमस फिल्म 'वडा चेन्नई' और 'असुरन' में सपोर्टिंग रोल भी निभाया है।

सड़क दुर्घटना में मौके पर ही हुई मौत
दिवंगत एक्टर सरन राज मदुरवोयल में धनलक्ष्मी स्ट्रीट में रहते थे। गत 8 जून 023 की रात 11.30 बजे वह केके नगर के आरकोट रोड पर बाइक चला रहे थे। उसी समय उनके ये बड़ा हादसा हुआ। कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में सरन राज की दुर्घटनास्थाल पर ही मौत हो गई थी। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सरन राज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सरना राज के परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज किया है और जांच शुरू हो चुकी है।

बाइक को टक्कर मारने वाला हीरो गिरफ्तार
पुलिस के शुरुआती जांच में पता चलता है कि शालिग्रामम के पलानियप्पन की गाड़ी के साथ ही सरना राज की बाइक की भिड़ंत हुई थी। आपको बता दें कि पलानियप्पन साउथ फिल्मों में सहायक अभिनेता के तौर पर काम करते हैं। कार चलाते समय पलानियप्पन नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सरन राज के निधन से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+