Soundarya की मौत के मामले में बड़ा ट्विस्‍ट, पति रघु ने मोहन बाबू पर को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Soundarya Death Case: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस रह चुकीं सौंदर्या की मौत को 22 साल बीत चुके हैं लेकिन हाल ही में एक बार फिर से उनको लेकर जमकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस मामले में कई तरह के शॉकिंग खुलासे हो रहे हैं।

सौंदर्या की मौत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सुपरहिट फिल्म 'सूर्यवंशम' में नजर आ चुकीं सौंदर्या की मौत को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म से सौंदर्या ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनकी एक्टिंग और खूबसूरती की जमकर तारीफ भी हुई थी।

Soundarya Death Case

मौत के 22 साल बाद हो रही है ऐसी बात

आपको बता दें कि एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया था। जब उनकी मौत हुई थी तब वह 31 साल की थीं। मौत के एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और कहते हैं कि इस हादसे के वक्त वो प्रेग्नेंट भी थीं।

सौंदर्या के पति जीएस रघु ने खोला राज

प्लेन क्रैश में सौंदर्या के मौत हो जाने के 22 साल बाद अब साउथ के फेमस एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर मोहन बाबू के खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई है। आरोप लगाया गया है कि मोहन बाबू ने ही एक्ट्रेस की हत्या करवाई थी। हालांकि इस पर सौंदर्या के पति जीएस रघु ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मोहन बाबू के साथ संपत्ति विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवंगत एक्ट्रेस सौंदर्या के पति जीएस रघु ने मोहन बाबू पर लगाए गए आरोपों को 'निराधार' बताया है। आपको बता दें कि सौंदर्या की मौत साल 2004 में एक विमान दुर्घटना में हुई थी। वहीं अब इस घटना के 22 साल बाद, न्यूज18 कन्नड़ की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के पास दर्ज शिकायत में ये दावा किया गया है कि सौंदर्या की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या थी, जो मोहन बाबू के साथ संपत्ति विवाद के कारण हुई थी।

एक्ट्रेस की मौत को लेकर दर्ज की गई शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में दर्ज एक शिकायत में मोहन बाबू पर एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। कथित तौर पर शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि सौंदर्या की मौत एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक हत्या थी और मोहन बाबू इसमें शामिल थे, क्योंकि उनका जमीन विवाद था।

सौंदर्या के पति ने तोड़ी चुप्पी

-अब सौंदर्या के पति जीएस रघु ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। तेलुगू 360 की खबर के अनुसार, जीएस रघु ने एक आधिकारिक बयान शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है- पिछले कुछ दिनों से मोहन बाबू सर और सौंदर्या के संबंध में हैदराबाद में संपत्ति के बारे में एक झूठी खबर चल रही है। मैं संपत्ति के संबंध में फैली निराधार खबरों का खंडन करना चाहता हूं।

-बयान में लिखा गया है- इसे स्पष्ट करने के लिए, मैं पुष्टि करता हूं कि मोहन बाबू सर ने मेरी दिवंगत पत्नी सौंदर्या से अवैध रूप से कोई संपत्ति अर्जित नहीं की है। जहां तक मेरी जानकारी है, हमने उनके साथ कभी कोई भूमि लेनदेन नहीं किया है।

'मोहन बाबू के साथ है अच्छा रिश्ता'

-सौंदर्या के पति जीएस रघु ने आगे बताया है- मेरे परिवार का मोहन बाबू के साथ अच्छा रिश्ता है। मैं पिछले 25 सालों से मोहन बाबू सर को जानता हूं और हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। हमारे परिवार, मेरी पत्नी, मेरी सास और साले ने हमेशा आपसी विश्वास और सम्मान का गहरा बंधन बनाए रखा है। मैं इस मामले में मोहन बाबू सर का सम्मान करता हूं और आप सभी के साथ सच्चाई शेयर करना चाहता हूं।

-जीएस रघु ने कहा है- इस मामले में मैं फिर से पुष्टि करना चाहता हूं कि मोहन बाबू सर के साथ इस मामले में हमारा कोई संपत्ति लेनदेन नहीं है। ये एक झूठी खबर है और मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि गलत खबर को फैलाना बंद करें। आप सभी से विनती है कि इस समय को यहीं खत्म करें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहन बाबू इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'कन्नप्पा' की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

सौंदर्या और जीएस रघु की शादी

जानकारी के अनुसार सौंदर्या ने साल 2003 में बचपन के दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी की थी। उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा था। 17 अप्रैल 2004 को वो अपने भाई अमरनाथ के साथ एक चुनावी प्रचार में हिस्सा लेने के लिए प्राइवेट प्लेन से जा रही थीं, लेकिन उड़ान भरने के बाद प्लेन क्रैश हो गया था।

सौंदर्या की मौत के बाद पति ने कर ली थी दूसरी शादी

इस दुर्घटना में एक्ट्रेस सौंदर्या और उनके भाई अमरनाथ की मौत हो गई थी। कहते हैं कि दोनों का शव उनके परिवार वालों को नहीं मिला था। खबर है कि इस घटना के कुछ समय बाद दिवंगत एक्ट्रेस सौंदर्या के पति जीएस रघु ने दूसरी शादी कर ली थी। फिलहाल परिवार के बीच एक्ट्रेस की संपत्ति को लेकर काफी विवाद चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+