'फतेह' में विलन बन सोनू सूद के रास्ते में आएगा ये नया एक्टर, 10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

सोनू सूद बतौर डायरेक्टर 'फतेह' से डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में वो लीड हीरो भी हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें सोनू का दमदार एक्शन दिखाई दे रहा है। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर को ऑडियंस भी खूब पसंद कर रही है। अभी तक फिल्म के तीन गाने भी आ चुके हैं। सोनू की फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

इस फिल्म से एक नया एक्टर डेब्यू करने जा रहा है। नाम है सूरज जुमानी। बता दें, 'फतेह' के पोस्टर में सोनू सूद हथौड़ी से जिस विलेन को घसीटते हुए लेकर जा रहे हैं। वो चर्चा का विषय का बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उसकी तस्वीरें वायरल हो रही है। वो सूरज जुमानी ही हैं, जिसे आप पोस्टर में देख रहे हैं। बता दें, सूरज कई म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुके हैं।

Sooraj Jumani

कौन हैं सूरज जुमानी
विलेन के रोल में फतेह में सूरज जुमानी भी हैं। ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। फतेह में सूरज फिल्म में साइबर फ्रॉड करने वाले विलेन के खास गुर्गे बनें हैं। यहां तक की मेकर्स ने उन्हें पोस्टर पर भी जगह दी है। सूरज चेन्नई के रहने वाले हैं और उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है। ये उनकी डेब्यू फिल्म है। ऐसे में उन्होंने भी अपने किरदार को निभाने की भरपूर कोशिश की है। साथ ही वो फिल्म में एक हाइटेक विलन बने हुए नजर आएंगे। वो उन्हें मानसिक रूप से भी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

टाइटल ट्रैक अरिजीत सिंह ने गाया
आपको बता दें, 'फतेह' का टाइटल ट्रैक। ये देशभक्ति का गीत के बोल 'फतेह कर फतेह' है। गाने को मनदीप खुराना ने लिखा और कंपोज हारून-गेविन कंपोज किया है। गाने में भावना और अदम्य भावना का एक शानदार मिश्रण है। जो एक एक्शन से भरपूर साइबर-क्राइम गाथा के लिए मंच तैयार करता है जो सभी सही नोट्स को हिट करने का वादा करता है। 'फतेह' में, सोनू सूद एक्टर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर के रूप में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म वो एक पूर्व-विशेष ऑपरेशन अधिकारी की भूमिका भी निभाते नजर आएंगे। जो अपने देश की रक्षा के लिए जानलेवा चुनौतियों का सामना करता है। फतेह के टाइटल ट्रैक में अरिजीत की बुलंद आवाज ने इस सीरियस जॉनर बेस्ड कहानी में जान फूंकने की कोशिश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+