'पापा की मौत हो जाएगी', दिल्ली-एम्स में लंबी लाइन से परेशान युवक, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

Sonu Sood Promises Young Man: दिल्ली एम्स अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण पिता का इलाज कराने पहुंचा एक शख्स पल्लव सिंह दर-दर की ठोकरें खा रहा है। ऐसे में पल्लव ने पिता की जान बचाने के लिए सोशल मीडिया पर गुहार लगाई। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अभिनेता सोनू सूद ने उनको भरोसा दिलाया और मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले पल्लव सिंह अपने पिता का इलाज कराने दिल्ली एम्स पहुंचे। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि पिता की हार्ट सर्जरी होनी थी और इसके लिए अस्पताल में कई कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पल्लव ने पोस्ट में बताया कि उनके पिता का दिल केवल 20 प्रतिशत ही काम करता है।

Sonu Sood

पल्लव सिंह ने पोस्ट कर लिखा 'मेरे पिता जल्द ही मर जाएंगे। हां, मुझे पता है कि मैं क्या कह रहा हूं। मैं एम्स दिल्ली में लाइन में खड़ा होकर यह लिख रहा हूं। मैं भारत के मध्यम वर्ग परिवार से हूं जो भारत की अधिकांश आबादी है। मुझे नहीं लगता कि मैं अपने पिता को बचा पाऊंगा।' पल्लव ने अपने इस पोस्ट में विस्तार से बताया कि पिता के इलाज के लिए वह खर्चा उठाने में काफी असमर्थ हैं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही पल्लव सिंह ने पोस्ट शेयर किया तो देखते ही देखते वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उनको हिम्मत दी को कुछ यूजर्स ने मदद करने की बात कही। वहीं अभिनेता सोनू सूद की इस पोस्ट पर जैसे ही नजर पड़ी तो वह मदद के लिए आगे आए। एक्टर ने पल्लव सिंह के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, 'हम तुम्हारे पिता को मरने नहीं देंगे, भाई। मुझे मेरी ट्विटर आईडी पर अपना नंबर शेयर करें।" एक्टर का ये पोस्ट देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+