VIDEO: सच दिखाने के लिए हौसला चाहिए! सरफराज का वीडियो देख सोनू सूद बोले- बैग पैक करो, नया स्कूल...
सोनू सूद ने सरकारी स्कूल की खराब स्थिति पर रिपोर्ट करने वाले 'चाइल्ड जर्नलिस्ट' की मदद की पेशकश की है। वीडियो वायरल होने के बाद सोनू सूद ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। sonu sood jharkhand kid sarfaraz school reporting viral
मुंबई / रांची, 25 जुलाई : अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में मसीहा के रूप में पॉपुलर हुए। लोगों की मदद करने के मशहूर सोनू सूद ने इस बार झारखंड के लड़के सरफराज के सामने हेल्पिंग हैंड बढ़ाए हैं। सरफराज सोशल मीडिया वीडियो से लोकप्रिय हुए हैं। सरफराज ने सरकारी स्कूल की बदहाली रिपोर्ट करने का अभिनय किया था, लेकिन चाइल्ड जर्नलिस्ट सरफराज ने स्कूलों की स्याह हकीकत सामने लाने का काम जरूर किया। अब सोनू सूद ने सरफराज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ऑफर दिया है।

स्कूल की स्थिति पर चिंता
बता दें कि मासूम सरफराज झारखंड से आते हैं। उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड करा कर अपने स्कूल की बदहाली उजागर की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने स्कूल की स्थिति पर चिंता जताई। वीडियो इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैला और अभिनेता सोनू सूद भी इससे अछूते नहीं रहे।

स्कूल की दुर्दशा समाज के सामने लाने का साहस
सोनू सूद ने वीडियो में फीचर हो रहे लड़के सरफराज की मदद करने की पेशकश की है। पत्रकार का अभिनय करते हुए सरफराज ने वायरल वीडियो रिपोर्ट में अपने स्कूल की दुर्दशा समाज के सामने लाने का साहसिक काम किया। वीडियो देखने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने वीडियो को रीट्वीट कर लिखा कि अपना बैग पैक करो। एक नया स्कूल और छात्रावास इंतजार कर रहा है।

स्कूल में गंदगी पसरी है
रिपोर्टर बने झारखंड के लड़के सरफराज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए सोनू सूद के प्रशंसक उनकी सराहना कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले वायरल हुए इस वीडियो में सरफराज ने सरकारी स्कूल की कक्षाओं की बदहाली दिखाने का काम किया। अपने स्कूल में शौचालय के अभाव को दिखाते हुए सरफराज ने बताया था किस तरह स्कूल में गंदगी पसरी है और इसकी अनदेखी हो रही है।
यहां देखें सरफराज की वीडियो (भाग-1)
मोबाइल से ही वीडियो रिकॉर्ड किया
जब सरफराज ने रिपोर्टर के रूप में वीडियो रिकॉर्ड कराया तो कैमरामैन की भूमिका में उनका एक दोस्त मोबाइल से ही वीडियो रिकॉर्ड करता दिखा। माइक के बदले सरफराज ने किसी झाड़ी की डंडी को माइक की तरह थाम रखा है। नेटिज़न्स इतनी कम उम्र में सरफराज की बेबाक रिपोर्टिंग कौशल की प्रशंसा करते देखे गए।
यहां देखें सरफराज की वीडियो (भाग-2)
अगली रिपोर्टिंग अपने नए स्कूल से
सरफराज की वीडियो देखने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने क्वालिटी एजुकेशन का वादा किया। सूद ने हिंदी में ट्वीट किया, सरफराज, अपनी अगली रिपोर्टिंग अपने नए स्कूल से करो। अपना बैग पैक करो, एक नया स्कूल और छात्रावास तुम्हारा इंतजार कर रहा है।"
देखिए सोनू सूद का ट्वीट-

स्कूल खुले लेकिन क्लास नहीं हो रही
बता दें कि कुछ दिन पहले वायरल हुए वीडियो में सरफराज ने पत्रकार के रूप में पूरे सरकारी स्कूल का भ्रमण कराया। उन्होंने उन तमाम समस्याओं को सामने लाने का काम किया जो उन्हें और उनके जैसे छात्रों को आए दिन स्कूल में सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कोविड -19 के बाद स्कूल फिर से खुलने के बावजूद, कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। क्लासरूम खाली हैं। शौचालय की बदहाली भी दिखाई और बताया कि ऐसे हालात में छात्रों के लिए इनका उपयोग करना संभव नहीं।












Click it and Unblock the Notifications