रोते हुए मदद मांगने आई छोटी बच्ची को सोनू सूद ने ऐसे दिया दिलासा, लोग बोले- हीरो नहीं, ये तो भगवान है

सोनू सूद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने घर के बाहर लाइन में लगे जरूरतमंदों की परेशानियां सुनते नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 25 जुलाईः बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का जादू बिखरने वाले एक्टर सोनू सूद आज के समय में हजारों लोगों के भगवान रूपी अवतार बन चुके हैं। उन्होंने कोरोना काल में बहुत से जरूरतमंदों की परेशानियों को दूर किया था जिसके चलते लोग उन्हें देवता मानते हैं। इसके बाद से सोनू सूद की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दें कि मुंबई में सोनू सूद के घर के बाहर मदद की गुहार लगाने के लिए परेशान और गरीब लोगों की लाइन लगने लगी है। फरियादी सोनू सूद से मदद की गुहार लगाते रहते हैं। वहीं सोनू सूद भी पूरे सम्मान के साथ लोगों की परेशानी सुनते हैं और मदद करने की हर संभव कोशिश करते हैं।

सोनू सूद के घर के बाहर लगी लोगों की लाइन

सोनू सूद के घर के बाहर लगी लोगों की लाइन

एक बार फिर से सोनू सूद का फरियादियों की गुहार सुनते हुए वीडियो सामने आया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पैपराजी विरल भियानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनू सूद का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने घर के बाहर लाइन में लगे जरूरतमंदों की परेशानियां सुनते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनू सूद गरीब लोगों की परेशानी सुनते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू सूद के घर के बाहर जरूरतमंद लोग लाइन में लगकर अपनी परेशानी उन्हें बता रहे हैं। वहीं सोनू भी सभी की परेशानी को उनके पास जाकर सुन रहे हैं।

सोनू सूद को पकड़कर रो रही छोटी बच्ची

सोनू सूद को पकड़कर रो रही छोटी बच्ची

वीडियो में एक छोटी बच्ची सोनू सूद से अपनी परेशानी बताते हुए रोती हुई भी दिखाई दे रही है, जिसे सोनू सूद चुप करवाते नजर आ रहे हैं। सोनू सूद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोनू सूद के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर लोग कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

फैंस कर रहे वीडियो की तारीफ

फैंस कर रहे वीडियो की तारीफ

सोनू सूद के एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये है असली हीरो। इसे फिल्मों की जरूरत नहीं। वहीं एक फैन ने लिखा है- सोनू सूद जैसा व्यक्ति राजनीति में होना चाहिए। भारत को ऐसे लोगों की जरूरत है। इसके अलावा एक और फैन ने सोनू सूद के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये हीरो नहीं हमारे भगवान हैं।

सोनू करते हैं जरूरतमंदों की मदद

सोनू करते हैं जरूरतमंदों की मदद

आपको बता दें कि सोनू सूद ने कोविड-19 महामारी के दौरान बहुत से जरूरतमंदों की मदद की थी। वहीं साल 2020 में वह विदेशों में फंसे हजारों भारतीयों को वापस लाए थे। उन्होंने उस समय स्पाइस जेट के साथ सहयोग किया और साथ में वे किर्गिस्तान, रूस, उज्बेकिस्तान, फिलीपींस, अल्माटी और अन्य देशों में फंसे 1,500 से अधिक भारतीय छात्रों को वापस लाने में सक्षम हुए थे। इसके अलावा भारत में उन्होंने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+