Sonu Sood बनें थाइलैंड के ब्रांड एंबेसडर, पोस्ट शेयर कर बोले- 'काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं'
Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी एक्टिंग के अलावा समाजसेवक के तौर पर फैंस का दिल जीतते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लाखों लोगों की मदद कर अपनी पहचान बनाई थी। अब एक्टर को एक नई सफलता मिली है। बता दें कि, सोनू सूद अब थाईलैंड के ब्रांड एंबेसडर और टूरिज्म एडवाइजर बन गए हैं।
बता दें कि, सोनू सूद थाईलैंड के पर्यटन को भारत में प्रमोट करने के लिए मार्गदर्शन और सलाह देंगे। थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्रालय द्वारा उन्हें "मानद पर्यटन सलाहकार" नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

सोनू ने इस खबर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "थाईलैंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार बनकर सम्मानित और अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय यात्रा इस खूबसूरत देश में परिवार के साथ था, और अब इस नए रोल में मैं थाईलैंड के सुंदर दृश्यों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रमोट करने के लिए उत्साहित हूं। सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"
सोनू सूद ने अपने अभिनय और समाजसेवा के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ गहरा संबंध बनाया है। महामारी के दौरान लोगों की मदद करके, जैसे कि भोजन, शिक्षा, और चिकित्सा सेवाएं देना, उन्हें "देश का हीरो" का दर्जा मिला। उनके इन नेक कामों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। अब सोनू सूद उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं जो देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जैसे कि शाहरुख़ ख़ान, जो दुबई के ब्रांड एंबेसडर हैं, और रणवीर सिंह, जो स्विट्ज़रलैंड का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'फतेह' की तैयारी कर रहे हैं, जो एक साइबर क्राइम थ्रिलर होगी और हॉलीवुड एक्शन फिल्मों के स्तर की होगी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें: Sonu Sood बनकर शख्स मदद के नाम पर लूट रहा था पैसे, एक्टर ने शेयर किया वीडियो, जानें पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications