Sonu Sood बनकर शख्स मदद के नाम पर लूट रहा था पैसे, एक्टर ने शेयर किया वीडियो, जानें पूरा मामला
Sonu Sood Deepfake Video: बॉलीवुड में डीपफेक के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, काजोल जैसी कई अभिनेत्री इसका शिकार हो चुकी हैं। अब ब़ॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का डीपफेक का मामला सामने आया है।
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी। एक्टर ने बताया कि उन्हें हाल ही में एक फॉलोअर से डीप फेक वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग मिली। जिसकी वीडियो एक्टर ने एक्स पर शेयर किया। इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि एक बहरूपिये ने जरूरतमंद परिवार को कॉल किया जिसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी।

सोनू सूद ने कैप्शन पर लिखा, 'मेरी फिल्म फतेह डीपफेक और फर्जी लोन ऐप्स से जुड़ी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। यह एक नई घटना है, जहां किसी ने खुद को सोनू सूद बताकर वीडियो कॉल के जरिए चैट करके एक अनजान परिवार से पैसे ऐंठने की कोशिश की। कई लोग इस शख्स के जाल में फंस गए। मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि अगर आपको ऐसी कॉलें आएं तो जरूर सतर्क रहें।'
सोनू सूद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट कर चिंता जाहिर कर रहे हैं। इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। हालांकि इस तरह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार सेलिब्रिटीज की तस्वीरों को मॉर्फ कर अब तक कई स्कैम हो चुके हैं।
बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का मामला सबसे पहले सामने आया था। एक्ट्रेस का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें लड़की लिफ्ट के पास घूमती हुई नजर आई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने मामले में संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा कई सितारों ने उनका खुलकर सपोर्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications