रोमांटिक गीतों से लोगों को मोहब्बत सिखाने वाले Sonu Nigam हैं करोड़ों के मालिक, जानिए कितनी है Net Worth?
Sonu Nigam Net Worth Hindi: देश के मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि कन्नड़ा विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह से उन्हें अब कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। आपको बता दें कि हाल ही में बेंगलुरु के एक कॉलेज में आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ दर्शक बार-बार सोनू निगम से कन्नड़ गीतों की डिमांड कर रहे थे, जिस पर गायक ने तीखा रिएक्शन दिया था।
सोनू का कहना है कि 'वो सिर्फ 4-5 लोग ही थे, जिन्होंने उन्हें धमकाने की कोशिश कर रहे थे।' हालांकि इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब सोनू निगम ने इस घटना को 'पहलगाम आतंकी हमले' से जोड़ दिया।

जिस पर कई कन्नड़ संगठन उन पर भड़क गए और सोनू निगम के खिलाफ केस कर दिया, अब गायक ने हाईकोर्ट में अपने शिकायत के खिलाफ गुहार लगाई है। फिलहाल उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 15 मई तक के लिए स्थगित कर दी है।
32 से अधिक भाषाओं में 6000 से अधिक गीत गाए
आपको बता दें कि सोनू निगम की गिनती देश के बेहतरीन और महंगे गायकों में होती हैं। हिंदी के अलावा करीब 32 भाषाओं में गाना गाने वाले सोनू निगम की सोशल मीडिया पर एक तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। अपनी गायिकी से लोगों को मोहब्बत सिखाने वाले सोनू निगम ने कन्नड़, मराठी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, उर्दू, अंग्रेज़ी सहित 32 से अधिक भाषाओं में 6,000 से अधिक गीत गाए हैं।
महंगे सिंगर हैं Sonu Nigam, जानिए कितनी है Net Worth?
एक लग्जरी लाइफ जीने वाले सोनू निगम करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। dnaindia.com के मुताबिक सोनू निगम की नेटवर्थ 350 करोड़ के आस-पास है। हालांकि इसका स्पष्ट डेटा इंटरनेट पर मौजूद नहीं हैं। सोनू निगम अपने एक गाने के लिए 18-20 लाख चार्ज करते हैं और उनकी अनुमानित कमाई लगभग 26 करोड़ रुपये सलाना है।
लग्जरी लाइफ जीते हैं सोनू निगम (Sonu Nigam)
इसके अलावा उनके पास शानदार गानों का कलेक्शन है। उनके पास रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, ऑडी जैसी महंगी कारें हैं और दुबई-मुंबई में शानदार आलीशान घर भी है। सोनू गानों के अलावा रियलिटी शोज और एड के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं।
आइए एक नजर डालते हैं सोनू निगम के अब तक के सफर पर...
- 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद, हरियाणा में जन्मे सोनू निगम को लोग दूसरा 'मोहम्मद रफी' कहते हैं।
- सोनू निगम ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की।
- सोनू निगम ने 1990 के दशक में बॉलीवुड में Playback सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
- उनका पहला हिट गीत "अच्छा सिला दिया" था, जिसने रातों रात सोनू को स्टार बना दिया।
- इसके बाद, "संदेसे आते हैं" , "कल हो ना हो", "सूरज हुआ मद्धम" और "अभी मुझ में कहीं" जैसे गीतों ने उन्हें संगीत की दुनिया का बादशाह बना दिया था।
सोनू निगम को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया है, जो कि निम्नलखित हैं..
- 1 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- 2 फिल्मफेयर पुरस्कार
- 2 फिल्मफेयर साउथ पुरस्कार
- 4 IIFA पुरस्कार
- साल 2022 में 'पद्म श्री' से सम्मानित
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।













Click it and Unblock the Notifications