कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में होगा पल्लवी जोशी का डेब्यू, रिलीज के पहले 'तन्वी द ग्रेट' की होगी स्क्रीनिंग

प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी हमेशा से अपनी दमदार फिल्मों से सबको हैरान करती आई हैं। तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। अब वो अपना कान डेब्यू करने जा रही हैं। 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट से डेब्यू करने जा रही हैं।

टीवी, फिल्मों और ओटीटी में पल्लवी जोशी का लंबा करियर है। उन्होंने कई दर्शकों को उनके बचपन से एंटरटेन करती आ रही हैं। द ताशकंद फाइल्स (2019) और द कश्मीर फाइल्स जैसी दमदार फिल्में देने और तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद, अब वो कान में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग कान में होगी। इसे अनुपम खेर ने डायरेक्ट किया है।

Pallavi Joshi

इसी पर बात करते हुए पल्लवी जोशी ने कहा, "कान फिल्म फेस्टिवल में तन्वी द ग्रेट को पेश करना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस शानदार टीम और, बेशक, अनुपम खेर के साथ इस मंच पर होना मेरे लिए बेहद खास है। एक आर्टिस्ट के तौर पर यह अनुभव मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। इस फिल्म पर काम करना एक इमोशनल रोलर कोस्टर रहा है, और मैं पूरी दुनिया के दर्शकों के इसे देखने के लिए वाकई उत्साहित हूं। मैं दिल से उम्मीद करती हूं कि तन्वी द ग्रेट लोगों के दिलों तक पहुंचे और दूर-दूर तक अपनी छाप छोड़े।"

इसके अलावा, पल्लवी जोशी ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। ज़ी अंताक्षरी और सारेगामापा मराठी लिटिल चैंप्स जैसे पॉपुलर म्यूजिक शोज़ होस्ट करने से लेकर 90 के दशक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेसेस में से एक बनने तक, और कई चर्चित टीवी शोज़ और दमदार फिल्मों का हिस्सा बनने तक, उन्होंने हमेशा अपनी अलग छाप छोड़ी है। अब पल्लवी जोशी के पास एक दिलचस्प फिल्मों का लाइनअप है। वह जल्द ही तन्वी द ग्रेट और द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+