'ऐसा मत करिए' Sonu Nigam पर कॉन्सर्ट के दौरान हुई पत्थरबाजी, टीम के सदस्य हुए घायल

Sonu Nigam: कई ऐसे मौके आए जब कॉन्सर्ट्स में सिंगर्स के साथ लोगों ने गलत व्यवहार किया। अब ऐसा ही कुछ मशहूर सिंगर सोनू निगम के साथ हुआ। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के एंगिफेस्ट 2025 में रविवार की शाम अफरा-तफरी मच गई। सोनू निगम परफॉर्मेंस दे रहे थे लेकिन उन्हें बीच में ही रोकना पड़ा। जब भीड़ के एक हिस्से ने स्टेज पर पत्थर और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं।

लोगों ने की पत्थरबाजी
बता दें कि, एक लाख से ज्यादा छात्र इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान लोगों ने सिंगर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे उन्हें गंभीर चोट भी आ सकती थी। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि सोनू निगम ने दर्शकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Sonu Nigam

सोनू निगम की रोकने की कोशिश
सोनू निगम ने कहा, "मैं यहां आपके लिए आया हूं ताकि हम सभी अच्छा समय बिता सकें। मैं आपको एंजॉय करने से नहीं रोक रहा, लेकिन कृपया ऐसा मत करिए।" सिंगर के मुताबिक, उनके सभी टीम के सदस्य इस हंगामे में घायल हो गए थे।

छात्रों ने घटना पर जताया दुख
दौलत राम कॉलेज की छात्रा गीतिका ने इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, "सिर्फ कुछ असभ्य छात्रों की वजह से एक दिग्गज गायक को अपना शो रोककर शांति की अपील करनी पड़ी, यह बहुत दुखद था।" गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के छात्र अभिषेक रात्रा ने सोनू निगम के शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा, "इतनी मुश्किल स्थिति में भी उन्होंने धैर्य बनाए रखा। उन्होंने एक बार भी गुस्से में आवाज़ नहीं उठाई।"

हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद सोनू निगम ने अपना परफॉर्मेंस फिर से शुरू किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। इससे पहले एक कॉन्सर्ट में सोनू निगम के साथ बदतमीजी हुई थी जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई थी। लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने अपनी लाइव परफॉर्मेंस बंद नहीं की और फैंस को एंटरटेन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+