Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sonam Pandit Shivratri Viral Video: कौन हैं सोनम पंडित और क्यों उनका वीडियो हो रहा ट्रेंड? जान लीजिए खासियत

Sonam Pandit Shivratri Viral Video: एक्ट्रेस और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट सोनम पंडित इस समय पूरे इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उनके एक वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया में आग लगा दी है। इसकी वजह है कि वीडियो का भगवान शिव से जुड़ा होना। क्योंकि आने वाले 3 दिनों में महाशिवरात्रि है। सोनम का ये वीडियो इसी पर्व पर बेस्ड है। जिसमें वो शिव की भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही हैं। शिव भगवान पर बहुत से वीडियो बने हैं। लेकिन सोनम के वीडियो में ऐसा क्या है, जो ट्रेंड कर रहा है? वो हम आपको इस वीडियो में बता रहे हैं।

Sonam Pandit Shivratri Viral Video

दरअसल सोनम ने स्प्रिचुअल वीडियो होने के नाते अपनी ड्रेस ट्रेडिशनल रखी है। उन्होंने वीडियो में मंदिर से ज्यादा प्रकृति, भगवान शिव को चढ़ने वाले मदार के फूल और बेल पत्र दिखाए हैं। सोन में भगवान शिव की तरह अपना जूड़ा बांधा है और रुद्राक्ष की माला धारण की है। इस तरह वो पूरी शिवमय रस में डूबी हुई दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो में जो विजुअल्स यूज किए हैं वो भी बेहद लुभावने हैं। जो दर्शक पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि महाशिवरात्रि से ठीक तीन दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो ने लगभग 20 लाख व्यूज बटोर डाले।

सोनम ने पहले इंस्टाग्राम में वीडियो डाला था। इसके बाद ये फेसबुक लेकर व्हाट्सएप के फॉर्वर्ड मैसेज तक जा पहुंचा है और वीडियो एक ग्लोबल इंटरनेट सेंसेशन बन गया। युवाओं ने इसे खास तौर पर पसंद किया क्योंकि इसमें भगवान शिव के प्रति श्रद्धा को मॉडर्न टच के साथ पेश किया गया था। भक्ति और क्रिएटिविटी का ऐसा कॉम्बिनेशन कम ही देखने को मिलता है।

डिजिटल एक्सपर्ट्स माने तो ये सफलता यूं ही नहीं मिली। सोनम को ट्रेंड्स की गहरी समझ है और वे जानती हैं कि दर्शकों के दिल तक कैसे पहुंचना है। फैशन, ब्यूटी, कॉमेडी और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा इन दिनों सोशल मीडिया पर भगवान शिव और उनके मंदिरों तक पहुंचने में युवाओं की खास दिलचस्पी है। ऐसे में इस तरह के वीडियो उनकी फीड में पहुंचते हैं। जो धीरे-धीरे वायरल होकर ट्रेंड करते हैं।

बता दें, 2 अक्टूबर को रांची में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ी सोनम ने 2017 में मुंबई आकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वे टीवी शो मेरे साईं और सावधान इंडिया में नजर आ चुकी हैं। अभिनय के साथ-साथ वे एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट भी हैं और 'सोनाज मेकओवर' की संस्थापक हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर करीब 34 हजार सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर 11 हजार फॉलोअर्स और फेसबुक पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ वे इन्फ्लुएंसर की कैटेगरी में शामिल हो रही हैं। उन्होंने साल 2019 में टिकटॉक से डिजिटल सफर शुरू की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में सरकार ने उसे भारत में बैन कर दिया। इसके बाद सोनम ने हार नहीं मानी। वो इंस्टाग्राम रील्स, ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो और फनी स्किट्स के जरिए सोशल मीडिया में अपनी पहचान बना रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+