ओपन शर्ट फोटोशूट पर ट्रोल हुईं सोनम कपूर ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, बोलीं-'अब मुझे इनसे...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए जबरदस्त ट्रोल हुई हैं। जिस पर एक्ट्रेस ने अब चुप्पी तो़ड़ी है।

मुंबई, 22 अगस्त: बॉलीवुड के बेस्ट लव बर्ड्स में से एक सोनम कपूर और आनंद आहुजा पैरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने बेबी बॉय का वेलकम किया है जिससे पूरे कपूर खानदान में खुशी की लहर है। इसके साथ सोशल मीडिया पर अब भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बीच सोनम कपूर की एक मैटरनिटी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसकी वजह से वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। अब इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।

ट्रोलर्स पर भड़कीं सोनम कपूर

ट्रोलर्स पर भड़कीं सोनम कपूर

दरअसल, सोनम कपूर ने वोग मैगजीन के लिए मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। साथ ही तस्वीर में अपना लुक पूरा करते हुए एक्ट्रेस ने ओपन शर्ट पहनी जिसका हर बटन खुला हुआ था। अब इस तस्वीर के बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

जिसके बाद अब ट्रोल करने पर सोनम कपूर का रिएक्शन सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस से ट्रोल करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मैंने इन सब बातों पर रिएक्ट करना छोड़ दिया है। इतना ही नहीं उम्र और एक्सपीरियंस के साथ मुझमे इसे लेकर और भी समझदारी आई है। सोनम कपूर ने आगे कहा कि, मैं जानती हूं कि मैं बेहद चार्मिंग लाइफ जीती हूं। इसलिए उनके साथ ऐसा होता है'।

पहले भी कई बार ट्रोल हुईं सोनम कपूर

पहले भी कई बार ट्रोल हुईं सोनम कपूर

इससे पहले भी सोनम कपूर कई बार अपनी प्रेगनेंसी को लेकर ट्रोल हुई हैं। सोशल मीडिया पर अपने प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर की थी। जिसकी वजह से उन्हें वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आईं। हालांकि तब भी एक्ट्रेस ने इसको नजर अंदाज करते हुए कहा था कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

सोनम कपूर की वायरल हुई मैटरनिटी फोटो

इस तस्वीर के अलावा एक्ट्रेस ने डिलीवरी से पहले बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई एक और तस्वीर साझा की। जो कि, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया कि, वह अब अपने बेबी बॉय की कैसे और किस देश में परवरिश करना चाहती हैं।

जल्द शेयर करेंगी बेबी की तस्वीर!

जल्द शेयर करेंगी बेबी की तस्वीर!

सोनम कपूर और आनंद आहुजा ने साल 2018 में शादी की थी। जिसके बाद अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा एक्ट्रेस ने साल 2022 मार्च में की थी। उन्होंने पति आनंद आहूजा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। फिलहाल फैंस को उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉय की क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+