सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपने बेटे का रखा है ये नाम, मीनिंग भी कपल ने किया है शेयर
सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपने बेटे का रखा है ये नाम, मीनिंग भी कपल ने किया है शेयर
मुंबई, 20 सितंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। प्रेगनेंसी के दौरान बिदांस तरीके से फोटोशूट करवाने वाली सोनम कपूर ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बेटे का क्या नाम रखा है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने नवजात बच्चे साथ एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है।

सोनम कपूर ने बेटे का रखा ये नाम
सोनम और आनंद का बेटा 20 सितंबर को एक महीने का हो गया। सोनम ने प्यारी सी फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। 20 अगस्त को जन्में अपने बेटे का नाम का मतलब एक्ट्रेस ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर शेयर की है।

सोनम आनंद और बेटा तीनों ने पहनी मैचिंग ड्रेस
सोनम ने जो फोटो शेयर की है वो बच्चें के नामकरण पूजा की लग रही है। जिसमें सोनम जहां पीले रंग के हैवी सूट में नजर आ रहीं वहीं आनंद आहूजा और उनका एक महीने का बेटा भी मैचिंग के पीले रंग के कपड़ें में नजर आ रहे हैं।

बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा क्यों रखा
इंस्टाग्राम नोट में सोनम ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा क्यों रखा है। एक्ट्रेस ने लिख
उस शक्ति की भावना में जिसने हमारे जीवन में नए अर्थों की सांस ली है ... हनुमान और भीम की भावना में, जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं ... पवित्र, जीवन देने वाली और हमेशा के लिए हमारी भावना में, हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वह हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं ।

"प्राण वायु है, जो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है
सोनम ने पोस्ट में आगे लिखा
प्राण वायु है, जो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है। प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंधित हैं। वह प्राणियों में जीवन को उतनी ही आसानी से सांस ले सकता है जितना वह बुराई को नष्ट कर सकता है। वायु को कहा जाता है। वीर, बहादुर और मंत्रमुग्ध करने वाली सुंदर। वायु और उनके परिवार के लिए आपकी निरंतर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

ब्लाइंड में जल्द नजर आएंगी सोनम
सोनम को आखिरी बार द जोया फैक्टर में दुलारे सलमान के साथ देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस ने जोया सिंह सोलंकी का रोल प्ले किया था। सोनम ब्लाइंड में पुरद कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे के साथ नजर आएंगी। ब्लाइंड की बात करें तो यह 2011 में इसी नाम की कोरियाई फिल्म का रीमेक है।
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications