'ये खुद कितनी नमाज पढ़ती है' सोनाक्षी-जहीर ने मनाई पहली गणेश चतुर्थी, फैंस ने किया जमकर ट्रोल
Sonakshi-Zaheer Ganesh Aarti: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जब से शादी हुई है तो आए दिन कपल चर्चा में रहता है। शादी के बाद दोनों ने अपना पहला गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया। जिसकी वजह से एक बार फिर कपल ट्रोलर्स के निशाने में आ गया।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के बाद धूमधाम से पहली गणेश चतुर्थी मनाई। जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में सोनाक्षी और जहीर एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में जहां सोनाक्षी सिन्हा को नीले रंग की ड्र्रेस में देखा जा सकता है. वहीं, जहीर हल्के नीले और वाइट कॉम्बिनेशन में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एकसाथ भगवान गणेश की आरती करते हुए नजर आए। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि कपल एक दूसरे के धर्म की इज्जत करते हैं। हालांकि फैंस को कपल का ये अंदाज पसंद नहीं आया।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उनके धर्म पर सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "क्या वह मस्जिद में जाकर प्रार्थना करेंगी? वह केवल मूर्तियों की पूजा करना चाहती हैं, लेकिन अल्लाह की नही।" अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कैसा मुस्लिम है जो आरती कर रहा है।' एक ने लिखा, 'देखते हैं ये नमाज पढ़ती है या नहीं।' सोशल मीडिया पर कपल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस साल 23 जून को शादी की थी। परिवार वाले और करीबी दोस्तों की मौजुदगी में कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से कपल को बुरी तरह ट्रोल किया गया। जिसकी वजह से सोनाक्षी ने अपने इंस्टा पर कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया था। फिलहाल कपल अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम












Click it and Unblock the Notifications