सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बीच जश्न में डूबे शत्रुघ्न सिन्हा, 'मामा' संग दिए पोज, लेकिन मां और भाई रहे गायब!
Sonakshi Sinha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 23 जून को कपल शादी करेंगे। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह 'मामा' पहलाज निल्हानी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा के परिवार वाले उनके दूसरे धर्म में शादी करने के फैसले से खुश नहीं हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस की मां ने उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। हालांकि अब शत्रुघ्न सिन्हा ने अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों को फर्जी बताते हुए कहा है कि वह शादी में जरूर शामिल होंगे। इसके कुछ देर बार एक्टर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सोनाक्षी के मामा भी तस्वीर में मुस्कुराते हुए दिखे। इस फोटो को भारतीय एस प्रधान ने अपने ट्विटर पर शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए एस प्रधान ने कैप्शन पर लिखा, 'दुल्हन के पिता के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, और सोनाक्षी के 'मामा' पहलाज निल्हानी से थोड़ी देर पर पहले चैंबर पर मुलाकात हुई। यह सिन्हा परिवार में जश्न का समय है।' अब इस तस्वीर से ये साफ जाहिर होता है कि सोनाक्षी सिन्हा के परिवार वाले उनकी शादी से खुश हैं।
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। मुंबई में कपल के दो दिनों तक शादी के फंक्शन होंगे। हालांकि मुस्लिम या हिंदू किन रीति-रिवाजों से शादी होगी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 23 जून को शादी के बाद शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। हालांकि सोनाक्षी और जहीर ने अब तक शादी की खबरों की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल फैंस को एक्ट्रेस की शादी का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications