नए साल पर Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल पर भड़के फैंस, एक्ट्रेस को कहा 'पाखंडी', जानें क्या है पूरा मामला

Sonakshi Sinha: सोशल मीडिया पर नए साल 2025 के जश्न की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्स एअपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ नए साल पर एंजॉय करती हुई दिखीं, लेकिन वह विवादों में घिर गईं।

सोनाक्षी सिन्हा नए साल का जश्न मनाने के लिए पति जहीर इकबाल के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंची। आधी रात को दोनों सड़कों पर एंजॉय करते नजर आए। इस दौरान सोनाक्षी ने अपने पति को गले लगाया और नए साल के मौके पर खूब सारा प्यार लुटाया। लेकिन वीडियो के बैकग्राउंड में जिस तरह से पटाखे बज रहे हैं, वो देखकर फैंस भड़क गए और सोनाक्षी को ट्रोल करने लगे।

Sonakshi Sinha

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने दिवाली पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से पटाखे ना जलाने की अपील की थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हवा ऐसी दिख रही है। मैं पटाखे फोड़ रहे उन सभी लोगों से पूछना चाहती हूं कि क्या आप लोग पागल हो क्या"। अब फैंस ने उनका ये पोस्ट ढूंढ निकाला और एक्ट्रेस को लोग पाखंडी और दोगली कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Sonakshi-Zaheer Wedding: 'रामायण' में मुस्लिम दामाद, क्या करते हैं राम,लखन-भरत? क्या है इनका बनारस से रिश्ता?

सोनाक्षी सिन्हा का ये पुराना पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने ट्रोल कर लिखा, 'पटाखे फोड़े जाने से दिक्कत थी लेकिन न्यू ईयर पर नहीं।' एक ने लिखा, 'दूसरे देश में आतिशबाजी करना और भारत में इस चीज से उन्हें इतनी दिक्कत है।' एक ने लिखा, 'इससे बड़ी पाखंडी औऱ दोगली औरत आजतक नहीं देखी।' हालांकि कुछ लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा का बचाव भी किया और कहा कि ये उन्होंने खुद नहीं जलाए हैं।

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून 2024 को शादी की थी। कपल ने अपने परिवार वाले और दोस्तों के बीच कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद से सोनाक्षी और जहीर अक्सर वेकेशन पर जाते रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी फोोज और वीडियो शेयर करते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+