'हम दोनों को बच्चे पसंद हैं', सोनाक्षी-जहीर कर रहे हैं बेबी-प्लान? शादी के 3 महीने बाद किया खुलासा
Sonakshi-Zaheer Baby Plan: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। इस साल 23 जून को कपल शादी के बंधन में बंधा था। इस बीच सोनाक्षी ने बताया कि वह बेबी प्लानिंग कब कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं।
जूम को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा के पति ज़हीर इकबाल ने माता-पिता बनने के बारे में अपने विचार साझा किए। जहीर ने बताया कि उन्हें और सोनाक्षी को बच्चे बहुत पसंद हैं लेकिन वह फिलहाल इस बारे में कोई प्लान नहीं कर रहे हैं।

जहीर इकबाल ने आगे ये भी कहा कि, 'अभी हम सिर्फ शादीशुदा होने का मजा ले रहे हैं। हमें सिर्फ 'हम' होने को इंजॉय करने दें। रही बात होने वाले बच्चे की तो हम जानते हैं कि जब बच्चा पैदा होगा, तो सब कुछ उसी के बारे में होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय को इंजॉय कर रहे हैं।'
सोनाक्षी सिन्हा ने मजाकिया लहजे में टाइम्स नाउ को बताया, "अब हम अस्पताल नहीं जा सकते, क्योंकि जैसी ही आप निकलो, लोगो को लगता है कि आप प्रेग्नेंट हो। जैसे ही मैं बाहर निकलती हूं, लोग सोचते हैं कि मैं गर्भवती हूं।" सोनाक्षी और जहीर के इस बयान से ये साफ हो गया कि फिलहाल कपल अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं।
सोनाक्षी और जहीर का रिलेशनशिप
सोनाक्षी और ज़हीर के बीच का रिश्ता तब से चर्चा में है जब से वे पहली बार सार्वजनिक हुए हैं। उनकी केमिस्ट्री और बॉन्ड कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। हालांकि सोनाक्षी ने अपने रिश्ते को कभी कंफर्म नहीं किया था। कपल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी।
जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुई थी तो ऐसी खबरें थी कि कपल के इस रिश्ते से सिन्हा परिवार खुश नहीं था। हालांकि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने शादी में शामिल होकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। हैरानी की बात ये थी कि सोनाक्षी की शादी में उनके दोनों भाई लव और कुश सिन्हा शामिल नहीं हुए थे।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम












Click it and Unblock the Notifications