Sonakshi Sinha को पैपराजी की इस हरकत पर आया गुस्सा, एक्ट्रेस ने जोड़े हाथ और कहा-'बस हो गया'
Sonakshi Sinha: कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पैपराजी के आगे हमेशा खुश होकर पोज देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी है जो उनके पीछा करने से परेशान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ, जब उन्होंने एक इवेंट के दौरान पैपराजी पर गुस्सा जाहिर किया। वह फोटो क्लिक करवाना नहीं चाहती थीं लेकिन फिर भी पैप्स लगातार क्लिक कर रहे थे।
ग्लैमशम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मुंबई में एक इवेंट के दौरान अपने दोस्त के साथ बातचीत करती हुई नजर आईं। जैसे ही वह बात कर रही थीं, पैपराजी लगातार उनका पीछा करते रहे। उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की और बहुत ही प्यार से फोटो क्लिक करने के लिए मना भी किया। लेकिन बावजूद इसके पैप्स क्लिक करते रहे।

इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपना धैर्य खोया और गुस्से में कहा, "बस हो गया," और पैपराजी को रास्ता छोड़ने के लिए कहा। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अब वीडियो में फैंस लगातार कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस का सपोर्ट भी किया।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम
सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वह अक्सर अपने पति जहीर इकबाल के साथ वेकेशन की फोटोज शेयर करती रहती हैं। 30 दिसंबर को कपल ने सगाई की दूसरी सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में साथ में स्काइडाइविंग करने का फैसला किया। जिसका वीडियो उन्होंन इंस्टाग्राम पर साझा किया था। वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले हुए हैं और हवा में रॉक-पेपर-सिजर्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार 'ककुड़ा' फिल्म में रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ देखा गया था। वे अगली बार 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी, जिसमें परेश रावल और सुहैल नय्यर भी अहम भूमिका में होंगे। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें: नए साल पर Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल पर भड़के फैंस, एक्ट्रेस को कहा 'पाखंडी', जानें क्या है पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications