मुस्लिम मर्द से शादी, CJP सपोर्टर Sonakshi Sinha की होगी राजनीति में एंट्री? शत्रुघ्न सिन्हा का शॉकिंग खुलासा

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ समय पहले सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी बात रखी थी और कई सवाल भी उठाए थे। इसके अलावा उन्होंने सोनम वांगचुक के समर्थन में भी आवाज उठाई थी, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आ गई थीं। हालांकि झारखंड में हुए स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को लेकर सोनाक्षी की चुप्पी ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोनाक्षी को लेकर पिता शत्रुघ्न सिन्हा का शॉकिंग खुलासा
अब इस पूरे मामले पर उनके पिता और दिग्गज एक्टर-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बात की है। एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के राजनीतिक रुख के साथ-साथ उनके भविष्य में पॉलिटिक्स में कदम रखने की संभावनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी।

Sonakshi Sinha

क्या राजनीति में एंट्री करेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

-सोनाक्षी सिन्हा के राजनीति में आने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं। बातचीत के दौरान जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि जिस तरह उनकी बेटी सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, क्या वह भविष्य में राजनीति का हिस्सा बन सकती हैं, तो इस पर एक्टर ने कहा कि इस बारे में वह कुछ निश्चित तौर पर नहीं कह सकते। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सोनाक्षी सिन्हा ने आंदोलन करने वाले छात्रों के लिए मजबूती से अपना समर्थन जाहिर किया था।

-जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान सोनाक्षी का रुख काफी मुखर रहा था, क्या उन्हें लगता है कि वह राजनीति में आने वाली हैं, तो एक्टर ने कहा कि पहले वह भी अपनी बेटी से इस बारे में पूछा करते थे लेकिन अब वह कुछ कह नहीं सकते।

-एक्टर ने अपनी बेटी सोनाक्षी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद काबिल पिता की बेहद काबिल बेटी हैं। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर सोनाक्षी के राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि एक्ट्रेस की ओर से फिलहाल राजनीति में एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सोनाक्षी की ट्रोलिंग पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

-बातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा की होने वाली ट्रोलिंग पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि एक्ट्रेस को ट्रोल करने वालों में कई लोग पेड ट्रोलर्स हैं।

-शत्रुघ्न सिन्हा ने आरोप लगाया कि बीजेपी की आईटी सेल की ओर से सोनाक्षी सिनेहा के खिलाफ ट्रोलिंग कराई जाती है। उन्होंने इसे ऑर्गेनिक ट्रोलिंग नहीं बल्कि पेड ट्रोलिंग बताया। उनके मुताबिक ऐसे ट्रोलर्स कई बार बिना पूरी जानकारी के ही किसी मुद्दे पर टिप्पणी करने लगते हैं।

-एक्टर ने ये भी बताया कि सोनाक्षी सिन्हा खुद ट्रोलिंग को ज्यादा तवज्जो नहीं देती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक उनकी बेटी का मानना है कि वह सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी टिप्पणियों को देखती ही नहीं हैं। यही वजह है कि वह ट्रोलिंग से प्रभावित होने के बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का एक्टिंग करियर

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई लीगल ड्रामा बेव सीरीज सिस्टम में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया था और उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा था। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा के आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं उनके राजनीति में आने को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा के बयान ने जरूर इस चर्चा को एक बार फिर हवा दे दी है।

सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम BF जहीर इकबाल से की शादी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून 2024 को शादी की थी। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट (Special Marriage Act) के तहत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक निजी समारोह में शादी रजिस्टर कराई थी। इसके बाद शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+