'तुम मुझे मार डालती' सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने भी रखा करवाचौथ, वीडियो शेयर कर बताई वजह
Sonakshi Sinha Karwa Chauth: देशभर में 20 अक्टूबर को करवाचौथ मनाया गया। इस खास दिन सभी महिलाओं ने अपनी पत्नी के लिए निर्जला व्रत रखा। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस साल 23 जून को हुई थी। ऐसे में ये एक्ट्रेस के लिए पहला करवाचौथ था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि पति जहीर ने भी करवाचौथ का व्रत रखा था। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पति ऐसा ढूंढों, जो आपको अकेले भूखे ना रहने दे। जो भी उनका कारण हो. हैप्पी करवा चौथ ...हमारा पहला।' वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर से पूछती हैं कि 'तुमने क्यों व्रत रखा है?' इसके जवाब में वो कहते हैं कि 'अगर मैंने कुछ खा लिया तो तुम मुझे मार दोगी।' वीडियो में मजे की बात ये है एक्ट्रेस ने सच में अपने पति को मार दिया।
सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो में मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'भैया, भाभी का दिल कभी मत दुखाना, वर्ना भाभी आपको खामोश कर देगी।' एक ने लिखा, 'आप दोनों का हनीमून अब तक खत्म नहीं हुआ।' अन्य यूजर ने लिखा, 'जहीर ने सभी हिंदू धर्म के त्योहारों को अपनाया है जो कि अच्छी बात है।'
बता दें कि, इस साल 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों की शादी सोनाक्षी के अपार्टमेंट में हुई थी। कपल ने अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के बीच कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि सोनाक्षी को दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। कहा जा रहा था कि इस शादी से उनके परिवार वाले भी खुश नहीं थे हालांकि बाद में सिन्हा परिवार कपल को आशीर्वाद देने पहुंचा था।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम












Click it and Unblock the Notifications