सोनाक्षी सिन्हा की दूसरे धर्म में शादी से नाराज हैं शत्रुघ्न? एक्टर ने फिर दिया बयान, कहा- 'अगर वो शादी...'

Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि इस पर ना तो कपल ने और ना ही उनके परिवार वालों ने कोई आधिकारिक बयान दिया है।

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है। जिसके बाद दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर दोनों की शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। लेकिन इस बार उन्होंने ना तो शादी की पुष्टि की है और ना ही इससे इंकार किया है।

Sonakshi Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि, 'मैं न तो उनकी शादी की खबर की पुष्टि कर रहा हूं और न ही खंडन करूंगा। ये तो समय ही बताएगा, उन्हें हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा। सोनाक्षी मेरी आंखों का तारा है. वो मेरी इकलौती बेटी है और मेरे बहुत करीब है।'

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि, 'मैं एक प्राउड फादर हूं, क्योंकि पिछले कुछ सालों में सोनाक्षी एक एक्ट्रेस के तौर पर भी उभरी हैं।' वहीं एक्ट्रेस की शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर मेरी बेटी शादी कर रही है, तो मैं उसे अपना आशीर्वाद दूंगा और उसके इस फैसले और पसंद का मैं समर्थन करूंगा। सोनाक्षी को अपना साथी चुनने का अधिकार है और मैं उसकी शादी के दिन सबसे खुश पिता होंगा।'

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सोनाक्षी सिन्हा की शादी की कोई जानकारी नहीं है। एक्टर ने कहा था, 'मैं बस इतना कह सकता हूं कि आज कल के बच्चे मां-बाप से परमिशन नहीं लेते, बस सूचना देते हैं। हम भी उनकी सूचना का इंतजार कर रहे हैं, देखो क्या होता है।' एक्टर के बयान से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सोनाक्षी सिन्हा के शादी के फैसले से नाराज हैं। बता दें कि, 23 जून को सोनाक्षी और जहीर की शादी होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+