कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले ससुर? बिजनेस की दुनिया में है जाना-माना नाम, सलमान खान से है खास कनेक्शन
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को कुछ ही दिन रह गए हैं। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वहीं शादी से पहले दोनों ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बीच ऐसी चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस के परिवार वाले उनके इस फैसले से खुश नहीं हैं। लेकिन अब उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया। एक्टर ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे और कपल को आशीर्वाद देंगे। ऐसे में जानते हैं कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले सास ससुर कौन हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। ऐसे में आपको बताते हैं कि सोनाक्षी के होने वाले ससुर और शत्रुघ्न सिन्हा के समधी कौन हैं? बता दें कि, शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले समधी का नाम इकबाल रतनसी है। जो कि एक नामी बिजनेसमैन और ज्वेलर हैं। इसके साथ ही वह रियल स्टेट मार्केट पर भी दांव खेला है।
इकबाल रतनसी के 3 बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी है। जहीर इकबाल अपने माता-पिता के सबसे बड़ी औलाद हैं। इसके बाद उनका छोटा बेटा मोहम्मद लाढ़ा हैं। हालांकि मोहम्मद का बॉलीवुड इंडस्ट्री से खास कनेक्शन नहीं हैं। वहीं, इनकी सबसे छोटी बेटी सनम रतनसी है जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। जहीर इकबाल के अलावा इनके सभी भाई-बहन लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी सलमान खान के बेहद करीब है। उन्होंने एक्टर की जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में मदद की। इकबाल रतनसी ने 1980 के दशक में सलमान खान को आर्थिक मदद भी की थी। सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। इसके अलावा जहीर इकबाल का भी सलमान खान से अच्छा कनेक्शन है।












Click it and Unblock the Notifications