Sonakshi Sinha या जहीर इकबाल किसके पास है ज्यादा पैसा? नेटवर्थ में है जमीन-आसमान का फर्क
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से जहीर इकबाल संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल का अब सोशल मीडिया पर वेडिंग कार्ड भी वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं। इस बीच फैंस ये सर्च कर रहे हैं कि आखिर दोनों की कितनी नेटवर्थ है। आइए बताते हैं कि, जहीर अपनी होने वाली पत्नी सोनाक्षी से कितने ज्यादा अमीर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की कमाई में जमीन आसमान का फर्क है।

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने साल 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखा था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। वहीं अगर एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा 100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनाक्षी सिन्हा के पास बांद्रा स्थित एक 4 BHK अपार्टमेंट है जिसे उन्होंने पिछले साल 2023 में खरीदा था। इसकी कुल कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास एक और आलीशान घर है। इतना ही नहीं सोनाक्षी को महंगी गाड़ियों का भी शौंक है।
सोनाक्षी सिन्हा के पास कई लग्जरी कारें हैं। जिसमें BMW 6 सीरीज, मर्सिडीज बेंज एस क्लास 350D और BMW 18 है। जिसकी कीमत 3.30 करोड़ है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा एक फिल्म के लिए 3 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। लेकिन अगर बात उनके होने वाले पति जहीर इकबाल की करें तो नेटवर्थ के मामले में वह एक्ट्रेस से काफी पीछे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर इकबाल के पास लगभग 2 करोड़ की संपत्ति है। जहीर के पास मर्सिडीज बेंज एम क्लास है। इसके अलावा उन्होंने अब तक अपने करियर में कोई सुपरहिट फिल्म नहीं दी है। इन सबके अलावा वह एक बिजनेसमैन भी हैं। बता दें कि, जहीर की उम्र 35 साल है तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा 37 साल की हैं। वो जहीर से दो साल बड़ी हैं। अब दोनों 23 जून 2024 को शादी कर रहे हैं। जहीर और सोनाक्षी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications