'सोमी अली को उठाकर ले जाएंगे' जब सलमान खान को आते थे अंडरवर्ल्ड के धमकी भरे कॉल, EX गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा
Somy Ali On Salman Khan Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को पिछले कुछ सालों से लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बीच अब सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दावा किया है कि एक बार एक्टर को अंडरवर्ल्ड की धमकी भी मिल चुकी है।
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक एक्टर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने अब तक कई इंटरव्यूज के दौरान सलमान का जिक्र किया। अब हाल ही में सोमी अली ने बताया कि एक बार अंडरवर्ल्ड की तरफ से सलमान को धमकी भरा फोन कॉल आया था।

सोमी अली आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब वह 90 के दशक में सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं तो दोनों गैलेक्सी अपार्टमेंट लगभग तीन साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे याद है एक बार, मुझे हमारे बेडरूम के लैंडलाइन पर कॉल आया और मुझे अपहरण करने की धमकी देते हुए कहा, 'सलमान को बोल देना, सोमी अली को हम उठाकर ले जाएंगे।"
सोमी अली ने आगे बताया कि जब इस घटना के बारे में उन्होंने सलमान को बताया तो वह काफी घबरा गए थे। हालांकि भाईजान ने किसी तरह इस स्थिति को अच्छे से संभाला। जब सोमी अली से पूछा कि आपने जानने की कोशिश नहीं की आखिर वो धमकी भरा किसने किया था? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने सलमान से इस बारे में दो-तीन बार पूछा लेकिन अच्छा है ऐसी चीजों के बारे में ना पता हो।'
इससे पहले सोमी अली ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि उन्होंने ऐश्वर्या राय और सलमान खान की बढ़ती करीबी की वजह से एक्टर से दूरी बना ली थी। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि सलमान ऐश्वर्या को अपशब्द कहते थे और उन्हें पीटते थे। सोमी ने कहा कि, 'उन्होंने एक बार ऐश्वर्या का हाथ फ्रैक्चर कर दिया था मुझे नहीं पता कैटरीना के साथ क्या किया। सलमान से बेहतर तो लॉरेंस बिश्नोई है।'
ये भी पढ़ें: Salman Khan Threat Case: सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे MLA जीशान को धमकी भरे कॉल, नोएडा से गिरफ्तार आरोपी












Click it and Unblock the Notifications