मेरे दिमाग में कहीं न कहीं ये था कि मैं बच जाऊंगा, कैंसर को मात देने वाले अभिनेता-फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर
जाने-माने ऐक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर, जिन्होंने हाल की में कैंसर को मात दी है ने कहा, कि जब उन्हें कैंसर का पता चला तो उनके दिमाग में यह ख्याल भी आया ता कि वह इस कैंसर से ठीक हो जाएंगे।
मुंबई, 28 अक्टूबर। जाने-माने ऐक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर, जिन्होंने हाल की में कैंसर को मात दी है ने कहा, कि जब उन्हें कैंसर का पता चला तो उनके दिमाग में यह ख्याल भी आया ता कि वह इस कैंसर से ठीक हो जाएंगे। 63 वर्षीय महेश मांजरेकर को अपनी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग के दौरान कैंसर होने का पता चला था, लेकिन फिर भी उन्होंने सर्जरी कराने से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी की। एक मीडिया चैनल से बातचीत में मांजरेकर ने कहा कि मैंने कभी यह स्वीकार ही नहीं किया कि मुझे कैंसर है। मुझे लगा कि यह 'ओवरएक्टिव ब्लैडर' क्योंकि उसके लक्षण भी ऐसी ही होते हैं। मैं एक साल तक 'ओवरएक्टिव ब्लैडर' की दवाइयां लेता रहा। लेकिन उससे कोई आराम नहीं मिला।

कीमोथेरेपी से मुझे उतनी पीड़ा नहीं हुई जितनी आमतौर पर होती है
वास्तव:द रियलिट जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले महेश मांजरेकर अपनी धमाकेदार ऐक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'अस्तित्व' बनाने वाले मांजरेकर ने कहा कि जब मैंने कीमोथैरेपी ली तो मुझे इसने उस तरह प्रभावित नहीं किया, जिस तरह से लोगों को कीमो कराते समय पीड़ा होती है, क्योंकि मैं मानसिक रूप से इसके लिए तैयार था। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन में एक बार कीमोथैरेपी होती थी...और मैं इसके लिए बिल्कुल तैयार था।
यह भी पढ़ें: भूख से दम तोड़ रहे उत्तर कोरिया के लोग, तानाशाह किम जोंग उन ने कहा- 2025 तक कम खाना खाएं लोग
Recommended Video
कीमो में बाल झड़ने लगे तो मुंडवा लिया सिर
मांजरेकर ने कहा कि जब पहली बार कीमो कराने के बाद मेरे बाल झड़ने लगे तो मैंने अपना सर मुंडवा लिया क्योंकि मैं अपने बालों को झड़ता देख चिंतित नहीं होना चाहता था। मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि सर्जरी कराने से पहले ही मैं फिल्म 'अंतिम: द फाइनल टच' की शूटिंग खत्म करना चाहता था क्योंकि मुझे पता था कि ठीक होने में काफी समय लगेगा। यह फिल्म 26 नवंबर को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications