sohum shah net worth: तुंबाड के लिए बेचना पड़ी प्रॉपर्टी, फिर भी इतने अमीर हैं सोहम शाह

सोहम शाह इन दिनों अपनी फिल्म क्रेजी की वजह से दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। उनकी फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कम स्क्रीन में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। क्रिटिक्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके पहले उनकी फिल्म तुम्बाड री-रिलीज हुई थी। इसने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया था।

सोहम शाह ने तुंबाड बनाने में काफी मेहनत की थी। इसके लिए उन्होंने 6-7 साल खर्च किए थे। वहीं, इसकी मेकिंग के दौरान सोहम शाह को फाइनेंशियल क्राइसिस से भी गुजरना पड़ा था। इतना ही नहीं रिपोर्ट की माने तो इसके लिए उन्होंने अपना फ्लैट और प्रॉपर्टी भी बेच दी थी। अब हम आपको उनकी नेटवर्थ बताते हैं।

sohum shah net worth

sabhkuchinfo.com की रिपोर्ट की माने तो सोहम शाह की कुल नेटवर्थ 15 मिलियन है। इसके अलावा उनकी श्रीगंगानगर में कुछ जमीने और फ्लैट भी हैं। हाल ही में उन्होंने लैंड रोवर डिफेंडर भी खरीदी है। साथ ही सोहम फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं। बात दें, सोहम श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। वो वहां रियल स्टेट का बिजनेस करते थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और फिल्में बनाने का सोची। बतौर प्रोड्यूसर उनकी 'शिप ऑफ थिसस' पहली फिल्म थी। इसके लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। वहीं, वो मेघना गुलजार की 'तलवार' और हंसल मेहता की 'सिमरन' में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में वो बतौर एक्टर नजर आए थे। सोहम ने महारानी सीरीज में भीमा भारती का किरदार निभाया था। इस रोल से भी उन्हें खूब पहचान मिली थी।

ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो इस फिल्म ने पहले दिन मात्र 90 लाख रुपए की कमाई की है। मेकर्स को इस फिल्म से इससे ज्यादा की कमाई की उम्मीद थी। वहीं, ट्रेड पंडितों का कहना है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। इससे कमाई भी असर दिखेगा। उम्मीद ये है कि फिल्म के कलेक्शन की हालत वीकेंड तक सुधर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+