किस को लेकर सोफिया हयात ने कहा- जो मर्द पोर्न देखते हैं वो अच्छे से Kiss नहीं कर पाते हैं
मुंबई। अपनी बोल्डनेस और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सोफिया हयात ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। सोफिया हयात बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोफिया ने सन्यास लेकर सबको चौंका दिया था। सोफिया ने मर्दों को लेकर टिप्पणी की है, जिसके चलते चर्चा में आ गई हैं। बिग बॉस के 7वें सीजन से फेमस हुईं सोफिया हयात केवल अपनी हॉट तस्वीरों के चलते ही नहीं बल्कि विवादित बयानों के चलते भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

सोफिया ने कहा- मर्द किस नहीं कर पाते हैं
पिछली बार सोफिया हयात ने सलमान खान और करण जौहर जैसे सिलेब्स पर काफी आरोप लगाए थे और अब वह अपने एक हालिया बोल्ड बयान के कारण चर्चा में हैं। फिल्मीबीट को दिये गए इंटरव्यू में सोफिया हयात ने कहा कि मर्द किस करना नहीं जानते हैं क्योंकि वे पोर्न बहुत देखते हैं।

Sofia Hayat ने अपनी पहली किस को लेकर बताई खौफनाक कहानी
अपने निजी अनुभव को साझा करते हुए सोफिया ने कहा कि जब मैं 18 साल की थी तब स्कूल में मैंने एक लड़के को किस किया था। उसने मेरी आंखों में देखा और वह मेरे नजदीक आ गया। मुझे कोई आइडिया नहीं था कि मैं क्या कर रही थी लेकिन उसे पता था। मुझे याद है कि यह मुझे पसंद नहीं आया था। वह बहुत गंदा था।

जानिए सोफिया को कैसी किस है पसंद
सोफिया ने आगे बताया कि उसने मेरे मुंह में अपनी जीभ साफ की और यह बहुत भयानक था। मुझे इस बारे में याद है। बाद में मैं एक व्यक्ति से मिली जो बहुत अच्छे तरीके से किस कर सकता था और यह बहुत स्वीट था। मुझे ऐसी स्वीट किस ही अच्छी लगती है, जिसमें बहुत सारी ऊर्जा और कामुकता हो। मुझे लगता है कि पुरुष ठीक से किस करना ही नहीं जानते हैं। शायद इसलिए क्योंकि वे पॉर्न बहुत देखते हैं।

Sofia ने कहा- महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा ऊर्जा महसूस होती है
सोफिया हयात ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्हें किस करने में क्या चीज पसंद नहीं आती है। सोफिया ने कहा कि अगर कोई आदमी दिमाग में हवस के साथ आपको किस करता है तो यह एकदम बकवास किस होगी। महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा ऊर्जा महसूस होती है। हमें पता चल जाता है कि पुरुष कब किस करने के लिए बेकरार रहता है। अगर कोई पुरुष किसी महिला को ऐसे किस करते है जैसे कि वह रानी है तो वह महिला खुद ही रानी जैसा ही महसूस करेगी।












Click it and Unblock the Notifications