बिग बॉस फेम सोफिया हयात हुईं अस्पताल में भर्ती, फास्ट रखने से हुआ ऐसा बुरा हाल
बिग बॉस फेम सोफिया हयात की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बता दें कि, सोफिया ने फास्ट रखा था इस दौरान उनकी बॉडी में नमक की कमी हो गई जिसके कारण उनकी ऐसी हालत हो गई।
मुंबई, 30 जून: बिग बॉस फेम सोफिया हयात काफी स्प्रिचुअल हैं। वह अक्सर धार्मिक रिचुअल्स को फॉलो करती हैं और फास्ट रखती हैं। लेकिन, इस बार उन्हें फास्ट रखना भारी पड़ गया। उनकी फास्ट रखने से इतनी हालत खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सोफिया ने बताया कि, फास्ट के दौरान उनके शरीर में नमक की कमी हो गई जिसके चलते उनकी तबीयत खराब हो गई।

सोफिया की फास्ट के कारण बिगड़ी तबीयत
सोफिया ने अपने इस हालत के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'मैं फास्टिंग और एनिमा के जरिए बॉडी की सफाई की प्रैक्टिस कर रही थी। मुझे लगता है कि सफाई के इस प्रॉसेस के दौरान ही मेरे शरीर से काफी अधिक मात्रा में सॉल्ट और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल गए। यह लेवल इतना नीचे गिरा जो कि बहुत खतरनाक था। मैंने नर्स से कहा कि मुझे 5 पैकेट्स सॉल्ट दे दे।'
'मेरा शरीर इस वक्त फास्ट करना नहीं चाह रहा'
उन्होंने आगे बताया कि , 'इस हालात के बाद मुझे हॉस्पिटलाइज कराने की नौबत आ गई। मैं कांप रही थी। मैंने हॉस्पिटल से अपने एक फ्रेंड से बात की, वह हीलर है और फिर मैंने अच्छा महसूस किया। और फिर आखिरकार मैंने फास्ट छोड़ दिया और मुझे खाना पड़ा ताकि मैं अपनी बॉडी की जरूरत को पूरा कर सकूं। मेरा शरीर इस वक्त फास्ट करना नहीं चाह रहा। मुझे नहीं पता कि मेरी हेल्थ इस बार क्यों इतना सफर कर रहा, मैंने इससे पहले ऐसा साल 2014 में किया था, तब मैं काफी ठीक थी।'
सोफिया को लगा बिल का झटका
वहीं सोफिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अब पहले से रिकवर कर चुकीं हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। लेकिन उसके साथ उन्होंने अस्पताल से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई। उन्होंने कहा कि, अस्पताल के बिल ने मुझे शॉक में डाल दिया। जब मैं अस्पताल में भर्ती थी, तभी इन लोगों ने बिल मेरे पास लाकर रख दिया था। शुक्र है कि यूके में मेरा हेल्थ इंश्यॉरेंस है।' बता दें, स्प्रिचुअल लीडर बनने से पहले सोफिया बिग बॉस 7 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications