बॉलीवुड की इस हसीना ने कान्स जाकर खरीदे थे अंडे-प्याज, भूल गई फिल्म का प्रीमियर, बोलीं-'जब वहां पहुंची तो...'
Sobhita Dhulipala Cannes Film Festival: बॉलीवुड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में डेब्यू किया। उन्होंने पर्पल जंपसूट पहनकर इस साल अपना जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले भी एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रह चुकी हैं।
शोभिता धुलिपाला ने एक इंटरव्यू के दौरान कान्स फिल्म फेस्टिवल का अनुभव साझा किया। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2016 में भी वह इस इवेंट का हिस्सा रह चुकी हैं। वह अपनी फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुईं थी। हालांकि इस कान्स फिल्म फेस्टिवल का अनुभव एक्ट्रेस के लिए काफी अलग रहा।

फिल्म कंपैनियन के साथ बातचीत के दौरान शोभिता ने कहा कि, वह लोकल दुकानों से अंडे-प्याज खरीदकर बनाती थीं और वह अपनी फिल्म के प्रीमियर में भी शामिल नहीं हो पाई थीं। उन्होंने खुलासा किया कि वह जगह मुख्य कार्यक्रम से काफी दूर थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए ये अनुभव काफी अलग था।
शोभिता ने कहा कि, 'हमें एक लोकल दुकान से अंडे और प्याज मिल रहे थे और हम घर में खाना बना रहे थे, यह बहुत प्यारा था। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो यह किसी भी तरह से भड़कीला नहीं था, हम बस बिल्कुल देसी चीजें कर रहे थे।'
शोभिता ने ये भी बताया कि वह फिल्म 'राघव रमन 2.O' के प्रीमियर में शामिल क्यों नहीं हो पाई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'हम नहीं जानते थे कि फिल्म का प्रीमियर होगा, इसलिए हम थिएटर में घुस गए और डायरेक्टर हम सभी पर काफी ज्यादा चिल्लाए क्योंकि उस वक्त मीडिया वहां से जा चुकी थी और हम ऐसे थे कि क्या वहां प्रीमियर था, हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी।' वहीं शोभिता धूलिपाला के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार निर्देशक-अभिनेता देव पटेल की एक्शन-थ्रिलर मंकी मैन में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications