'अपने आप को मारना मत', सुशांत सिंह राजपूत की मौत से टूट गई थीं स्मृति ईरानी, मौत की खबर सुन हुआ था ऐसा हाल
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति ईरानी दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि जिस एक्टर के निधन की खबर मिली थी उस दिन तुरंत उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस रोक दी थी।

Smriti Irani Remembers Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को निधन हुआ था। उस वक्त एक्टर की मौत की खबर सुनकर फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों को तगड़ा झटका लगा था। हर कोई आज भी उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी एक्टर को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पहली बार सुनी तो उनका पहला रिएक्शन क्या था।

सुशांंत की मौत से टूट गईं थी स्मृति ईरानी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान स्मृति ईरानी दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि, जब एक्टर की मौत की खबर मिली तो टूट गई थीं। उन्हें तगड़ा झटका लगा था। उस दौरान वह एक मीटिंग में व्यस्त थीं और ये खबर सुनते ही उन्होंने तुरंत इस मीटिंग को वहीं रुकवा दिया था।

मौत की खबर सुनते ही रोक दी वीडियो कॉन्फ्रेंस
स्मृति ईरानी ने सुशांत सिंह राजपूत को याद कर कहा, 'जिस दिन सुशांत की मौत हुई मैं वीडियो कॉन्फ्रेंस पर थी। लेकिन मुझे ये सुनकर बड़ा झटका लगा कि उनकी मृत्यू हो गई है तो मैंने कहा कि इसे प्लीज बंद कर दो। मुझे लगा कि उसने मुझे फोन क्यों नहीं किया? वह मुझे एक बार तो फोन करता। मैंने उस लड़के से कहा था कि तुम यार मारना मत अपने आप को।'

अमित साध को तुरंत किया फोन कॉल
स्मृति ईरानी ने आगे बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर उन्होंने अमित साध को फोन किया। एक्ट्रेस ने कहा, मैं अमित साध के लिए डर गई थी कि कहीं वह कुछ गड़बड़ ना कर दे। मैंने उससे पूछा कि, तुम क्या कर रहे हो? लेकिन उसने मुझे कहा 'मुझे नहीं रहना इस इडियट ने ये क्या कर डाला?' फिर उसके बाद हम दोनों ने लगभग 6 घंटा फोन पर बात की।

सुशांत को पहले से जानती थीं स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने बताया कि, वह सुशांत सिंह राजपूत को काफी समय से जानती थीं। उन्होंने सेट पर सुशांत को काम करते हुए देखा था। लेकिन जब सुशांत की मौत की खबर मिली थी तो स्मृति ईरानी का बुरा हाल हो गया था। वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान ही रो पड़ी थीं। बता दें कि एक्टर के निधन के बाद स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया था।

सुशांत के पोस्टमार्टम को लेकर हुआ था बड़ा खुलासा
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। खबरों की मानें तो एक्टर ने सुसाइड किया था। लेकिन आज भी उनके फैंस ये मानने को तैयार नहीं हैं। एक्टर की मौत को भले ही तीन साल होने वाले हैं लेकिन आज भी उनकी मौत की गुत्थी अनसुलझी है। जिस अस्पताल में सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम हुआ था वहां के एक स्टाफ मेंबर ने ये दावा किया था उनकी हत्या की गई है। एक्टर के शरीर पर कई तरह के चोट के निशान पाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications