Sky Force: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' ने लगाई ऐसी छलांग, 7 दिन में कमाए इतने पैसे
Sky Force Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहारिया भी नजर आए हैं। वीर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी 'स्काई फोर्स'
फिल्म 'स्काई फोर्स' की रिलीज को आज यानी 30 जनवरी 2025 को 7 दिन पूरे हो चुके हैं। 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एयर स्ट्राइक पर बनाई गई ये फिल्म गत 24 जनवरी 2025, गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

7 दिन बाद फिल्म का है ऐसा हाल
इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग काफी शानदार की थी। हालांकि रिलीज के 7 दिन बाद फिल्म की कमाई थोड़ी घटी है लेकिन फिल्म का कलेक्शन फिर भी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।
'स्काई फोर्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मैडॉक फिल्म्स की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों में 81.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।
100 करोड़ के क्लब में जल्द एंट्री करेगी 'स्काई फोर्स'
-अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म पिछले कुछ समय से 100 करोड़ के क्लब में एंट्री नहीं कर पाई है। वहीं साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 ने करीब 150 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब स्काई फोर्स भी 100 करोड़ के क्लब में जल्द ही एंट्री करने वाली है।
-फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा मिला है और इसकी कमाई में उछाल आया है। वीर पहारिया और सारा अली खान की जबरदस्त एक्टिंग की बदौलत 'स्काई फोर्स' मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
-फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपए है। हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखते हुए लग रहा है कि ये अपनी लागत वसूल कर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications