Sitaare Zameen Par BO Collection Day 3 : आमिर खान की हुई चांदी, तीन दिन में कलेक्शन पहुंचा 50 करोड़ के पार
Sitaare Zameen Par Box Office Day 3: आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 20 जून को रिलीज हुई है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आमिर ने अपनी फिल्म को प्रमोट कर खूब बज बनाया। उन्होंने इसे हिट बनाने के लिए कई सारे पैंतरे भी अपनाए। जिसमें वो सफल भी होते हुए नजर आ रहे हैं।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो'सितारे ज़मीन पर' ने तीसरे दिन 29 करोड़ रुपये दिन कमाए हैं। ये आंकड़ां सभी भाषाओं का है। वहीं, दूसरे दिन 21.50 करोड़ रुपये, पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 59.90 करोड़ रुपये हो गया है। आमिर की फिल्म इमोशनल है। फिल्म को अब वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यू से फायदा मिल रहा है।

आमिर की लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसलिए उन्होंने इस बार फिल्म को अलग तरीके से प्रमोट किया। इस बार वो किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। तीन भी में फिल्म 60 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। अब वीकेंड खत्म होने वाला है। देखना ये होगा कि आखिर आमिर की फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। बता दें, सितारे जमीन पर को 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का स्प्रिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है। जब 2007 में तारे जमीन पर रिलीज हुई थी, तब फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.62 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'सितारे ज़मीन पर' की कहानी गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) नामक एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मुख्य कोच को मुक्का मारने के कारण निलंबित कर दिया जाता है। गुलशन को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भी जाना पड़ता है। जेल भेजने के बजाय, उसे सामुदायिक सेवा करने की सजा सुनाई जाती है, जहाँ उसे राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications