Singham Again की Bihar में धमाकेदार ओपनिंग, रवि किशन की हो रही चर्चा, इस विधान सभा से है ख़ास कनेक्शन

Singham Again Grand Opening In Bihar: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में धमाकेदार ओपनिंग मिली है। फिल्म को इस रीजन में सफलता का का श्रेय भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन को जा रहा है। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को इस क्षेत्र में 10 सालों की सबसे बड़ी ओपनिंग दिलाई है।

रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है और उनकी अपार लोकप्रियता इस क्षेत्र में फिल्म की सफलता का मुख्य कारण है। बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रवि किशन की मौजूदगी की वजह से दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

Singham Again explosive opening in Bihar Ravi Kishan has a special connection with this assembly

फिल्म को दर्शक एक त्यौहार की तरह मना रहे हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। रवि किशन ने अपने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए फिल्म को और बड़ा बनाने की अपील की है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि रवि किशन की लोकप्रियता ने 'सिंघम अगेन' को इस क्षेत्र में बड़ी सफलता दिलाई है।

फिल्म को मिल रहा जबरदस्त प्यार और समर्थन से ज़ाहि है कि क्षेत्रीय सिनेमा के सितारे अपनी फिल्मों की सफलता में कितना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म अभिनेता गोरखपुर सांसद रवि किशन का बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल विधान सभा इलाके के बलिया से ख़ास कनेक्शन है।

रवि किशन को जब भी बिहार आने का मौका मिलता है, वह बलिया के लोगों का प्यार और स्नेह देना नहीं भूलते और उनसे कभी न कभी मिलने चले ही आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बलिया इलाके से रवि किशन का लगाव 17 अप्रैल 2015 से हुआ है।

वह बड़ी बलिया के रहने वाले फिल्म कलाकर प्रिंस राजा के बुलावे पर अपनी फिल्म 'पंडित जी बताई ना बियाह कब हुई-2' का प्रमोशन करने मुंबई से सीधे बलिया पहुंचे थे। उसी समय से रवि किशन का यहां से ख़ास कनेक्शन हो गया, जो कि आज तक बरकरार है।

कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके और रवि किशन के करीबी माने जाने वाले प्रिंस राजा ने कहा कि रवि किशन इस इलाके के लोगों को कभी नहीं भूलते हैं। जब उनका इधर का दौरा होता है, तो यहां के लोगों से 5 मिनट के लिए भी मुलाक़ात के लिए ज़रूर रुकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+