Singham Again: बॉक्स ऑफिस रहा 'सिंघम अगेन' का जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी की धांसू कमाई
Singham Again Box Office Collection: रोहित शेट्टी की हालिया फिल्म 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से है।
सिंघम अगेन को 'भूल भुलैया 3' से कड़ी टक्कर मिल रही है, फिर भी फिल्म अपना कमाल दिखा रही है। रिलीज के दिन से ही यह फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। लेकिन, सवाल यह है कि क्या कमाई की यह रफ्तार इस वीकेंड बनी रह सकेगी?

बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
पहले दिन 'सिंघम अगेन' ने 43.5 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि शनिवार को इसमें थोड़ी गिरावट आई, लेकिन शुरुआती अनुमानों के अनुसार इसने 41.5 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह दो दिन में इसकी कुल कमाई 85 करोड़ रुपए हो गई। फिल्म ने रिलीज के दो दिन के भीतर ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
दुनिया भर में 2 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर हुई रिलीज
दुनिया भर में 2,000 से ज़्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ होने की वजह से फ़िल्म को काफ़ी सफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और फ़िजी में ही यह 197 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। उत्तरी अमेरिका में 760 से ज़्यादा स्क्रीन हैं जबकि यूके और आयरलैंड ने फिल्म के लिए 224 स्क्रीन मिले हैं।
'भूल भुलैया 3' से मुकाबला
इस बीच, 'भूल भुलैया 3' भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और हिट होने की राह पर है। हालांकि, दिवाली की छुट्टियों के बाद अपनी गति बनाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को होने वाले कलेक्शन के बाद ही ये तय हो पाएगा कि फिल्म आगे कैसा परफॉर्म कर पाएगी।
रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स का हिस्सा
'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स सीरीज़ का हिस्सा है जिसमें सूर्यवंशी और सिम्बा जैसी फ़िल्मों के किरदार शामिल हैं। इस फ़िल्म में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी और अर्जुन कपूर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications