Singham Again: 'सिंघम अगेन' का बुरा हुआ हाल, 11वें दिन की कमाई जान पकड़ लेंगे माथा
Singham Again Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के फेस फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' गत 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती दिनों में तो फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन अब इसकी हालत पस्त होती नजर आ रही है।
'सिंघम अगेन' का हाल बेहाल
अपने दूसरे वीकेंड में अजय देवगन की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली लेकिन अब इसके लिए 300 करोड़ रुपए तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' इसे कमाई के मामले में लगातार पछाड़ रही है, वहीं रिलीज के दूसरे सोमवार को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

फिल्म का बजट 375 करोड़ रुपये
पहले हफ्ते के वीकेंड के बाद इस फिल्म की हालत खराब होने लगी थी। जबकि दूसरे वीकेंड में इसे बढ़त मिली लेकिन सोमवार आते ही इसका हाल और भी बुरा हो गया है। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म का बजट 375 करोड़ रुपये है। ऐसे में ये फिल्म कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है।
'सिंघम अगेन' ने 11वें दिन की इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' ने रिलीज के 11वें दिन यानी 11 नवंबर 2024 (सोमवार) को देश में सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक दिन पहले रविवार को इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक फिल्म की कुल कमाई 211 करोड़ रुपये ही है।
'सिंघम अगेन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी इस फिल्म का हाल बहुत बुरा है। ये ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। आपको बता दें कि 11 दिनों में 'सिंघम अगेन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 318 करोड़ रुपये है।
मल्टीस्टार होने के बाद भी कुछ नहीं कर पाई फिल्म
'सिंघम अगेन' का ऐसा हाल सबको निराश कर रहे है। फिल्म ब्लॉकबस्टर हो सकती थी लेकिन इसकी कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे कलाकार एकसाथ नजर आए हैं। वहीं दिवाली की छुट्टी पर इसे रिलीज करने के बावजूद ये कोई खास कमाल नहीं कर पाई है।












Click it and Unblock the Notifications