गायक Shaan की मां सोनाली मुखर्जी का निधन, सिंगर ने इमोशनल पोस्ट के जरिए लिखी दिल की बात

नई दिल्ली, 20 जनवरी। जानेमाने सिंगर शान की मां सोनाली मुखर्जी का आज निधन हो गया। 20 जनवरी, गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांसें लीं। सोनाली मुखर्जी खुद भी एक बेहतरीन सिंगर थीं। । सिंगर कैलाश खेर ने अपने ट्विटर के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है। वहीं मां के निधन से शान बुरी तरह से टूट गए हैं। उन्होंने अपनी मां के लिए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर मां के इस आकस्मित निधन की जानकारी दी और लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

 Singer Shaans mother Sonali Mukherjee passes away, Kailash Kher offers condolences, singer wrote emotional post

आपको बता दें कि शान की मां सोनाली मुखर्जी खुद भी एक मशहूर गायिका रही थीं। उन्होंने साल 1970 से 2000 तक कई फिल्मों के लिए कोरस सिंगर के तौर पर गानों में आवाज दी। शान के पिता भी म्यूजिक इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते थे, लेकिन पिता के निधन के बाद उनकी मांते ने ही अकेले अपने बच्चों का पालन किया। शान अपनी मां के बेहद करीब थे। दरअसल 13 साल की उम्र में शान के पिता के निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां ने अकेले शान और उनके भाई-बहनों का पालन पोषण किया। शान की मां के निधन से इंडस्ट्री के लोगों और उनके फैन्स में शोक की लहर है।

सिंगर कैलाश खेर ने शान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की मुक्ति के लिए प्रार्थना। भगवान शिव से प्रार्थना है कि हमारे भाई शान के परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+