'मेरे पति को कोई दिक्कत नहीं तो तुम्हें...' सिंदूर ना लगाने पर ट्रोलर्स को दिशा परमार का करारा जवाब

Rahul vaidya wife disha parmar, disha parmar not wearing sindoor, disha parmar sindoor, Disha Parmar react on instagram, disha parmar new picture, entertainment news, entertainment latest news, bollywood news, bollywood

मुंबई, 04 अगस्त: सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार की 16 जुलाई को शादी हुई थीं। दोनों ही शादी के बाद जमकर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनकी फोटो को देखकर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। हाल ही दिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके बाद कुछ लोग उनको सिंदूर ना लगाने पर ट्रोल करने लगे, जिस पर दिशा ने ऐसा करारा जवाब दिया, जिससे ट्रोलिंग करने वालों को बोलती बंद हो गई। हालांकि यह पहली बार नही था, जब दिशा को सिंदूर के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी दिशा परमार को शादी के बाद सिंदूर नहीं लगाने पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को चुप कर दिया हैं।

दिशा ने शेयर की अपनी कई फोटोज

दिशा ने शेयर की अपनी कई फोटोज

सोशल मीडिया वैसे तो अपनी बात रखने का सबसे अच्छा जरिया माना जाता है, लेकिन सेलिब्रिटी को इसके काफी नुकसान भी हैं। यूजर्स किसी भी पर्सनल लाइफ को लेकर उनको ट्रोल करना लग जाते हैं, हालांकि ज्यादातर सेलिब्रिटी इस पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन ट्रोलर्स को दिशा परमार से पंगा लेना भारी पड़ा गया। दिशा ने उनको ऐसा क्लासिक रिएक्शन दिया, जिसके बाद उनकी बोलती बंद हो गई। दरअसल, सोमवार को इंस्टाग्राम पर दिशा ने गोल्डन कढ़ाई वाली चमकदार गुलाबी साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

 सिंदूर ना लगाना यूजर्स को गुजरा नागवार

सिंदूर ना लगाना यूजर्स को गुजरा नागवार

बता दें कि दिशा परमार ने अपने पहनावे के साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी को भी चुना। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था और अपने बालों को जूड़े में बांध लिया था। हालांकि उन्होंने इस दौरान सिंदूर नहीं लगाया था। अपनी फोटो शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा "हैप्पी पप्पी!, जिस पर उनके पति सिंगर राहुल वैद्य ने भी रिएक्शन दिया। लेकिन कुछ यूजर्स को दिशा का सिंदूर ना लगाना अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद उनके पोस्ट पर कमेंट्स की भरमार आ गई।

मेरे पति को कोई दिक्कत नहीं तो तुम्हें क्यों...

मेरे पति को कोई दिक्कत नहीं तो तुम्हें क्यों...

सिंदूर न लगाने पर ट्रोल होने के बाद दिशा परमार ने ट्रोलर्स को अपने ही अंदाज में जवाब दिया। दिशा ने लिखा, 'उन सभी लोगों के लिए भी जो मेरे कमेंट सेक्शन को नेगेटिविटी से भरना अपना अधिकार मानते हैं, क्योंकि मैंने सिंदूर नहीं पहना है.. यह मेरी पसंद है! मैं इसे तब पहनती हूं जब मैं इसे पहनना चाहती हूं.. मेरे पति इसके साथ ठीक हैं, मेरा परिवार इसके साथ ठीक है! तुम इतने उत्तेजित क्यों हो?

16 जुलाई को हुईं थी राहुल-दिशा की शादी

16 जुलाई को हुईं थी राहुल-दिशा की शादी

यह पहली बार नहीं है जब दिशा से सिंदूर न पहनने के बारे में पूछा गया है। पिछले हफ्ते, राहुल के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में उनसे सिंदूर और शादी की अंगूठी के गायब होने के बारे में पूछा गया था। बता दें कि दोनों ने पिछले महीने मुंबई में शादी की थी। उनकी शादी के समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के रिसेप्शन में एली गोनी, जैस्मीन भसीन, राखी सावंत, श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी ने हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+